IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: दूसरे टी20 में बरसेंगे रन या लगेगी विकेट की झड़ी? मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कर रही हैरान

IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: दूसरे टी20 में बरसेंगे रन या लगेगी विकेट की झड़ी? मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट कर रही हैरान


IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले मुकाबले में 101 रनों से शानदार जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. अफ्रीका दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है. यह मैदान एक तरह से नया है, लेकिन यहां घरेलू क्रिकेट और आईपीएल के कुछ मैच हो चुके हैं, जिनका रिकॉर्ड बताता है कि यहां की पिच से किसे मदद मिलती है. यहां की पिच का मिजाज मैच का नतीजा तय करता है, क्योंकि यहां ओस भी आती है. ऐसे में जान लेते हैं कि पिच से किसे मदद मिलने वाली है…

मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट क्या कहती है? (IND vs SA 2nd T20 Pitch Report)

भारत और अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 की पिच पर सबकी नजर रहेगी. मुल्लांपुर की पिच को वैसे तो बैटिंग-फ्रेंडली माना जाता है, जहां शुरुआती ओवरों में गेंद बल्ले पर बेहतरीन आती है और तेज आउटफील्ड रन बनाने को और आसान कर देती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो होती है और यहां स्पिनर्स को पकड़ मिलनी शुरू हो जाती है.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि दूसरी पारी में ओस (Dew) बड़ा फैक्टर बनती है, जिसकी वजह से गेंद हाथ से फिसलती है, स्पिन और ग्रिप कम हो जाती है. यही वजह है कि दूसरी पारी में गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलती और किसी भी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है. यही वजह है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करती है.

Add Zee News as a Preferred Source


IPL और घरेलू रिकॉर्ड क्या कहता है?

इस मैदान पर अब तक आईपीएल के कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से पहली बैटिंग करने वाली टीम ने 6 जीते, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 5 जीत मिली हैं, जिस टीम ने यहां टॉस जीता उसने 7 बार मैच जीता. इस मैदान का सबसे बड़ा टी20 स्कोर 238/2 है, जो जम्मू-कश्मीर बनाम अरुणाचल प्रदेश मैच में बना था. वहीं आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 228/4 है, जो मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में बना था.

जीतने के लिए कितने रन चाहिए होंगे?

सबसे छोटे स्कोर की बात करें तो इस मैदान पर मेघालय की टीम 53 रनों पर सिमट गई थी. केकेआर की टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गी थी. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन है. मतलब ये कि इस मैदान पर 180–200 का स्कोर सुरक्षित माना जाता है, अगर किसी टीम ने 200 से ज्यादा रन बना दिए तो उसके जीतने के चांस ज्यादा रहते हैं.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head to Head Record)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो अब तक कुल 32 मैच हुए हैं. भारत ने 19 जीते, जबकि अफ्रीका ने 12 मैच अपने नाम किए. 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था.

दोनों देशों की टीमें इस प्रकार हैं

भारत– सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका– एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स.

ये भी पढ़ें: नीलामी में उतर रहे इन 8 देशों के खिलाड़ी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या फिर अफ्रीका? किस देश से आ रहे सबसे ज्यादा प्लेयर?



Source link