वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी… कुछ ही देर में छिना ताज, नंबर-1 बना पाकिस्तानी बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी से भी बड़ी पारी… कुछ ही देर में छिना ताज, नंबर-1 बना पाकिस्तानी बल्लेबाज


अंडर-19 एशिया कप में भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शोर तेज था. उन्होंने 171 रन की पारी खेलकर इस टूर्नामेंट में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया. लेकिन एक पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उनसे कुछ ही देर में ये ताज छीन लिया. इस बल्लेबाज ने वैभव से भी बड़ी पारी खेलकर उनके शोर को फीका कर दिया. दुबई में U19 एशिया कप 2025 में पहले दिन दो मुकाबले खेले गए. एक तरफ भारत और यूएई के बीच टक्कर थी तो दूसरी तरफ पाकिस्तान और मलेशिया भिड़े.

वैभव ने खेली 171 रन की ताबड़तोड़ पारी

यूएई के खिलाफ वैभव ने बल्ले से हल्ला मचा डाला. उन्होंने महज 95 गेंदों में 9 चौके और 14 छक्कों की मदद से 171 रनों की पारी से खलबली मचा दी. ये अंडर-19 एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी साबित हुई. साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना. इतना ही नहीं, वैभव की आतिशी पारी के दम पर भारत ने बोर्ड पर 433 रन टांग दिए. लेकिन वैभव की 171 रन की पारी का रिकॉर्ड कुछ ही देर टिका.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तानी बल्लेबाज ने छीना ताज

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के ओपनर समीर मिन्हास ने 148 गेंद में 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 177 रन की पारी खेली. भले रनों के मामले में मिन्हास आगे रहे लेकिन वैभव के स्ट्राइक रेट को नहीं छू पाए. हालांकि,  यूथ ओडीआई क्रिकेट में किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज का ये सबसे बड़ा स्कोर है. पाकिस्तान ने भी मिन्हास की पारी के दम पर मलेशिया को एकतरफा अंदाज में मात दी. 

ये भी पढे़ं.. एक हैट्रिक और 7 विकेट… T20 इंटरनेशनल मैच में बना W, W, W, W, W, W, W का असंभव रिकॉर्ड, कौन है ये विध्वंसक गेंदबाज?

कौन हैं समीर मिन्हास?

अब सवाल है कि आखिर कौन हैं ये समीर मिन्हास जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. दरअसल समीर, अराफात मिन्हास के छोटे भाई हैं. अराफात बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं और उन्होंने पाकिस्तान के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के स्क्वाड में उनका नाम था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला. अराफात के भाई का यह पहला यूथ वनडे था और उन्होंने इसी मैच में तबाही मचा डाली है.



Source link