हो गया तय.. इस ऐप पर दिखेगा T20 World Cup 2026, ICC ने फैंस को दी खुशखबरी

हो गया तय.. इस ऐप पर दिखेगा T20 World Cup 2026, ICC ने फैंस को दी खुशखबरी


ICC T20 World Cup 2026 का खुमार भारत में महीनेभर पहले से छाने लगा है. लेकिन फैंस को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कचोट रहीं थीं. हाल ही में खबर आई कि मोटी रकम की मांग के चलते जियोस्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग से हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे खलबली मच गई. अब आईसीसी ने भी इस मुद्दे पर रिलीज जारी कर दी है, जिसमें कंफर्म हो चुका है कि आखिर किस ऐप पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं. 

ICC ने तोड़ी चुप्पी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और जियोस्टार (JioStar) ने हालिया मीडिया रिपोर्ट्स पर विराम लगाते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है. जिसमें मीडिया पार्टनरशिप की स्थिति की अफवाहों को खारिज किया है. आईसीसी और जियोस्टार ने साफ किया कि उनके बीच हुआ मौजूदा समझौता पूरी तरह से लागू है और जियोस्टार भारत में आईसीसी का आधिकारिक मीडिया अधिकार भागीदार बना रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source


ICC की मीडिया रिलीज

ICC ने मीडिया रिलीज में लिखा, ‘ICC और JioStar ने भारत में ICC के मीडिया राइट्स एग्रीमेंट के स्टेटस के बारे में हाल की मीडिया रिपोर्ट्स पर ध्यान दिया है. ये रिपोर्ट्स किसी भी ऑर्गनाइजेशन की स्थिति को नहीं दिखाती हैं. ICC और JioStar के बीच मौजूदा एग्रीमेंट पूरी तरह से लागू है और JioStar भारत में ICC का ऑफिशियल मीडिया राइट्स पार्टनर बना हुआ है. यह कहना गलत है कि JioStar ने एग्रीमेंट से नाम वापस ले लिया है.’

ये भी पढे़ं.. हो गया तय.. इस ऐप पर दिखेगा T20 World Cup 2026, ICC ने फैंस को दी खुशखबरी

वर्ल्ड क्लास कवरेज पर फोकस

रिलीज में आगे लिखा गया, ‘JioStar अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को पूरी तरह से पूरा करने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है. दोनों ऑर्गनाइज़ेशन भारत भर के फैंस को आने वाले ICC इवेंट्स की बिना रुकावट, वर्ल्ड-क्लास कवरेज देने पर फोकस कर रहे हैं, जिसमें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप भी शामिल है यह खेल के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ग्लोबल टूर्नामेंट्स में से एक है. इन इवेंट्स की तैयारियां बिल्कुल प्लान के मुताबिक चल रही हैं और दर्शकों, एडवरटाइज़र्स या इंडस्ट्री पार्टनर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. ICC और JioStar, लंबे समय के कमर्शियल पार्टनर्स के तौर पर, ऑपरेशनल, कमर्शियल और स्ट्रेटेजिक मामलों पर रेगुलर बातचीत करते रहते हैं, जो इस बात पर फोकस करते हैं कि पार्टनरशिप खेल को आगे बढ़ाने में क्या भूमिका निभा सकती है.’



Source link