43 की उम्र में मिली कप्तानी.. 22 साल लंबा करियर, आज भी सामने आने से थर्राते हैं बल्लेबाज

43 की उम्र में मिली कप्तानी.. 22 साल लंबा करियर, आज भी सामने आने से थर्राते हैं बल्लेबाज


सबसे लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में समय बिताने वाले दिग्गजों में से एक नाम जेम्स एंडरसन का भी है. 22 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके एंडरसन में आज भी क्रिकेट बाकी है. बढ़ती उम्र के साथ एंडरसन क्रिकेट में अपने नाम नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं. 43 साल की उम्र में उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है. एंडरसन को लंकाशायर ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 के लिए कप्तान नियुक्त किया है.

2002 में किया था डेब्यू

2002 में लंकाशायर के लिए डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन 2005 में भी कुछ मैचों के लिए टीम की कमान संभाल चुके हैं. पिछले सीजन भी एंडरसन ने टीम की कमान संभाली थी, लेकिन तब वे कार्यवाहक कप्तान थे. अगले सीजन के लिए रेड-बॉल फॉर्मेट में उन्हें पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया है. कप्तानी मिलने के बाद एंडरसन काफी उत्साहित नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले एंडरसन?

एंडरसन ने कप्तानी मिलने के बाद कहा, ‘पिछले सीजन में लंकाशायर की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. नए सीजन में यह भूमिका फुल-टाइम निभाने पर मुझे गर्व है. मैं अप्रैल में नए काउंटी चैंपियनशिप सीजन में टीम को लीड करने के लिए उत्सुक हूं. हमारे पास शानदार खिलाड़ियों का एक ग्रुप है, जिसमें युवा और अनुभवी दोनों शामिल हैं. मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम डिवीजन वन में वापस प्रमोशन के साथ मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं. हमारी प्राथमिकता यही है.’

ये भी पढे़ं.. सब करते हैं, जडेजा नहीं..’ जड्डू की वाइफ ने खोला टीम इंडिया का ‘काला सच’, किन खिलाड़ियों पर बदनाम होने का इल्जाम?

1143 फर्स्ट क्लास विकेट्स

एंडरसन ने पिछली गर्मियों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे किए थे. 304 मैचों में उनके कुल 1,143 विकेट हैं. टीम के कोच स्टीवन क्रॉफ्ट ने कहा, ‘जिमी एक बेहतरीन लीडर हैं. उनका टीम पर प्रभाव है. उनके पास अपार अनुभव है. जिस तरह से उन्होंने पिछले सीजन के दूसरे हाफ में कप्तानी संभाली, उससे पता चलता है कि वह इस काम के लिए सही इंसान हैं.’



Source link