गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या का वीडियो हुआ वायरल, क्या दूसरे टी20 में हार के बाद हुई थी बहस?

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या का वीडियो हुआ वायरल, क्या दूसरे टी20 में हार के बाद हुई थी बहस?


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या किसी बात को लेकर गंभीरता से चर्चा कर रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनमें बहस की अटकलें लगा रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 51 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या का वीडियो हुआ वायरल

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर काफी निराशा और गु्स्से में नजर आए थे. टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दूसरे टी20 के बाद का है. वीडियो में गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या दूसरे टी20 में हार के बाद हुई थी बहस?

गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के रवैये से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार के बाद हेड कोच खफा हैं और इसी मुद्दे पर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी बहस हो रही है. मैच में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन साधारण रहा था. गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे. वहीं, बल्लेबाजी के दौरान भी हार्दिक पांड्या 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे.

अटकलों का बाजार गर्म

हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन भी हेड कोच गंभीर की निराशा का कारण हो सकता है. मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डि कॉक के 46 गेंद पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 90 रनों की मदद से 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई थी और 51 रन से मैच हार गई थी. भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 62 रन बनाए. वे टॉप स्कोरर रहे. साउथ अफ्रीका के लिए ओटनिल बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए.





Source link