झाबुआ में पुलिस ने दो लापता बच्चों को ढूंढ़ा: घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे बच्चे, मछलाई माता रोड पर मिले – Jhabua News

झाबुआ में पुलिस ने दो लापता बच्चों को ढूंढ़ा:  घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे बच्चे, मछलाई माता रोड पर मिले – Jhabua News


बच्चे शुक्रवार को लापता हो गए थे। शनिवार सुबह सकुशल उन्हें ढूढ़ा गया।

झाबुआ के थांदला थाना क्षेत्र के नवापाड़ा कस्बे से शुक्रवार को दो बच्चे लापता हो गए थे। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया गया है।

.

दरअसल, नवापाड़ा निवासी दिनेश नाथ के बेटे रौनक (5) और विष्णु (4), जो शुक्रवार दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच अपने घर से बाहर निकले थे। उस समय उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

बच्चों के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले, तो इसकी सूचना रात करीब 10 बजे पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थांदला पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। टीआई अशोक कनेश ने बताया कि पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रात भर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, रात में बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया।

मां-पिता ने बच्चों को सकुशल ढूंढने पर पुलिस-जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

मछलाई माता रोड पर मिले दोनों बच्चे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भी मदद की अपील की, जिसके बाद बड़े पैमाने पर खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने शुक्रवार रात को ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम शनिवार सुबह सामने आया। सुबह 8:30 बजे दोनों बच्चे मछलाई माता रोड पर मिले। पुलिस ने तत्काल बच्चों को अपनी सुरक्षा में लेकर उनके परिजनों से मिलवाया।



Source link