ढाबों और रेस्टोरेंट में देहात पुलिस की रेड का वीडियो: कोई जाम छलकाते तो कोई बॉटल छुपाते नजर आया; चेतावनी के बाद छोड़ा – Chhindwara News

ढाबों और रेस्टोरेंट में देहात पुलिस की रेड का वीडियो:  कोई जाम छलकाते तो कोई बॉटल छुपाते नजर आया; चेतावनी के बाद छोड़ा – Chhindwara News


पुलिस टीम ने खजरी रोड, रोहना बायपास और आरटीओ ऑफिस के आसपास के ढाबों पर अचानक दबिश दी।

छिंदवाड़ा में खुलेआम शराबखोरी और ढाबा-रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायतों पर देहात थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात कड़ा एक्शन लिया है। थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खजरी रोड, रोहना बायपास और आरटीओ ऑफिस के आसपास

.

इन 3 रेस्टोरेंट में चल रही थी शराब पार्टी पुलिस की दबिश के दौरान शहर के तीन प्रमुख ठिकानों पर लोग शराब पीते पाए गए…

  • हाईराइड रेस्टोरेंट (खजरी रोड)
  • अपना रेस्टोरेंट (रोहना बायपास)
  • उड़ता पंजाब रेस्टोरेंट (आरटीओ ऑफिस के पास)

पुलिस ने मौके पर शराब पी रहे लोगों को सख्त समझाइश देकर छोड़ दिया, लेकिन रेस्टोरेंट संचालकों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा यहां शराब परोसी गई, तो आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सीधे जेल भेजा जाएगा।

खजरी रोड़ स्थित हाई राइड रेस्टोरेंट में मिली शराब

कुछ दिन पहले भी बनाए थे 10 केस देहात थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से बायपास इलाके में शराबखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी पुलिस ने रेड मारकर एक ही दिन में 10 मामले दर्ज किए थे। उस कार्रवाई के बाद कुछ दिन शांति रही, लेकिन शुक्रवार रात फिर से स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोबारा सख्त रुख अपनाया है।

बायपास स्थित उड़ता पंजाब में शराब पीते मिले युवा

बायपास स्थित उड़ता पंजाब में शराब पीते मिले युवा

टीआई बोले- अब समझाइश नहीं, सीधी FIR होगी थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खुले में शराब पीना और रेस्टोरेंट में पिलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, “अब ऐसे मामलों में आगे समझाइश नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधे वैधानिक कार्रवाई (FIR) की जाएगी।”



Source link