नेपानगर में वाहन की टक्कर से दो की मौत: नावथा से जैनाबाद जा रहे थे, आरोपी ड्राइवर फरार – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में वाहन की टक्कर से दो की मौत:  नावथा से जैनाबाद जा रहे थे, आरोपी ड्राइवर फरार – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम ग्राम अंबाड़ा के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक ग्राम नावथा के निवासी थे।

.

नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि शवों की पहचान प्रकाश पिता सुपडु लेवा पाटील (50) निवासी बस स्टैंड के पास, नावथा, और कालू पिता ओंकार बारेला (47) निवासी नावथा के रूप में हुई है। दोनों अपनी बाइक (एमपी 68 एमएफ 0891) से नावथा से जैनाबाद जा रहे थे।

अंबाड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link