मुझे फर्क नहीं पड़ता… कोहली को पछाड़कर वैभव सूर्यवंशी में आया घमंड? इस बयान से दुनिया हैरान

मुझे फर्क नहीं पड़ता… कोहली को पछाड़कर वैभव सूर्यवंशी में आया घमंड? इस बयान से दुनिया हैरान


Top Google Searches 2025: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस वर्ष आईपीएल में बिहार के 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर ही सनसनी मचा दी. पहली गेंद पर ही झन्नाटेदार छक्का जड़कर वैभव ने ऐलान कर दिया कि भले ही उनकी उम्र छोटी है, लेकिन हौसला और सपना आसमान छूने का है. उसके बाद से बिहार के लाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलते चले गए. 

आज की तारीख में वैभव सूर्यवंशी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दुनियाभर के गेंदबाज उनके नाम से कांपने लगे हैं. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ मुकबले में 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेलकर सनसनी मचा दी. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक मामले में विश्व क्रिकेट के सुपरस्टार  विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. 

गूगल सर्च पर वैभव सूर्यवंशी का जलवा 

Add Zee News as a Preferred Source


जैसे-जैसे वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में अद्भुत कारनामा कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 2025 में उन्होंने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खेल जगत के हस्तियों में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. 

जी हां, गूगल सर्च डेटा के अनुसार, 2025 में वैभव सूर्यवंशी सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले भारतीय खेल व्यक्तित्व हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, वैभव वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तित्वों में भी वे छठे स्थान पर हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने दिया रिएक्शन 

जब वैभव सूर्यवंशी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया. 14 साल की उम्र में उन्होंने जिस परिपक्वता से उत्तर दिया, उसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ”मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता. मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर रहता है. हां, मुझे इन घटनाक्रमों के बारे में पता चलता है, और यह अच्छा लगता है. मैं इसे देखता हूं, एक पल के लिए अच्छा महसूस करता हूं और फिर आगे बढ़ जाता हूं.”

ब्रॉडकास्टर ने बताया कि पिछले एक साल में गूगल सर्च में उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. इतनी चर्चा के बावजूद, इस युवा खिलाड़ी ने साफ कर दिया कि शोहरत उनकी चिंता का विषय नहीं है.

वैभव सूर्यवंशी ने साफ शब्दों में कहा कि इन सब बातों के बारे में सोचना मेरा काम नहीं है. मेरा काम है ध्यान केंद्रित रखना और अपने क्रिकेट में लगातार सुधार करते रहना.

2025 में ठोक चुके हैं 6 शतक

साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी विपक्षी टीमों के गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए हैं. 14 साल की उम्र में ही वो जिस अंदाज में छक्के लगाते हैं, उसने सबको दीवाना बना दिया है. इंग्लैंड में हुए यूथ वनडे सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच पारियों में 71.00 के शानदार औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए. कुल मिलाकर, वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सभी फॉर्मेट में छह शतक लगाए हैं, जिससे यह सीजन उनके लिए यादगार बन गया है.

ये भी पढ़ें: ‘मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और सभी…’ नाराज फैंस ने सुनाया ‘कोलकाता बवाल’ का पूरा किस्सा

  



Source link