शिवपुरी, भोपाल, इंदौर… हर जगह भूत! ये हैं MP की सबसे डरावनी जगहें, जहां दिन में भी नहीं जाते लोग

शिवपुरी, भोपाल, इंदौर… हर जगह भूत! ये हैं MP की सबसे डरावनी जगहें, जहां दिन में भी नहीं जाते लोग


Last Updated:

MP Top Haunted Places: मध्य प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं, जो दशकों से वीरान पड़ी हैं. इनका नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है. यहां होने अली अजीबोगरीब घटनाओं को लोग भूत-प्रेत और आत्माओं से जोड़ते हैं. कहते हैं कि रात के समय अजीब आवाजें, चीखें, परछाइयां दिखाई देती हैं. आइए जानते हैं प्रदेश की वो भूतिया जगहें, जहां लोग दिन में भी लोग कदम रखने से डरते हैं.

शिवपुरी का 2100 साल पुराना पोहरी किला देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना माना जाता है. यहां शाम होते ही घुंघरुओं जैसी तेज आवाजें गूंजने लगती हैं. कहते हैं कि यहां आने वाले कई लोग वापस नहीं लौट. करीब दो हजार साल पहले राजा वीर खंडेराव और उनके परिवार की रहस्यमय मौत के बाद लोगों का मानना है कि आज भी राजा की आत्मा इस किले में भटकती है. इसलिए सूरज ढलने के बाद कोई भी इस किले की तरफ नहीं जाता.

मध्य प्रदेश की टॉप भूतिया जगहें, Mp के डरावने प्लेस, मध्य प्रदेश की सबसे डरावने जगहें, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, असीरगढ़ किला

बुरहानपुर का असीरगढ़ किला भी मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगहों में से एक है. लोग यहां रात क्या, दिन के उजाले में भी जाने से डरते हैं. कहा जाता है कि महाभारत काल के अश्वत्थामा आज भी यहां दिखाई देते हैं. रात के समय किले से निकलने वाली अजीबोगरीब आवाजें इस जगह को और भी रहस्यमय बना देती हैं.

मध्य प्रदेश की टॉप भूतिया जगहें, Mp के डरावने प्लेस, मध्य प्रदेश की सबसे डरावने जगहें, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, चंपा बावड़ी मांडू

धार का ऐतिहासिक मांडू जो अपनी खूबसूरत इमारतों और महलों के लिए मशहूर है, लेकिन चंपा बावड़ी को लोग भूतिया मानते हैं. कहते हैं कि एक दासी चंपा की इसी बावड़ी में डूबकर मौत हो गई थी, जिसके बाद पानी से उसकी खुशबू आने लगी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां रात में पायल की आवाजें, रोने की चीखें सुनाई देती हैं. कहा जाता है कि बावड़ी में जाने वाले लोग या तो बेहोश हो जाते हैं या पागल हो जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मध्य प्रदेश की टॉप भूतिया जगहें, Mp के डरावने प्लेस, मध्य प्रदेश की सबसे डरावने जगहें, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, भोपाल ताजमहल

भोपाल वैसे तो झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है, लेकिन ताजमहल पैलेस के पास से गुजरने में भी लोगो की सांसे फूलने लगती हैं. लोगों का दावा है कि यहां सफेद साड़ी में एक चुड़ैल दिखाई देती है, जो महल के अंदर से बाहर झांकती है. रात के समय इस इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल रहता है, इसलिए इस महल को अब भूतिया जगह कहते हैं.

मध्य प्रदेश की टॉप भूतिया जगहें, Mp के डरावने प्लेस, मध्य प्रदेश की सबसे डरावने जगहें, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, होलकर ब्रिज

खान-पान से लेकर देश सबसे स्वच्छ शहर के लिए मशहूर इंदौर का होलकर ब्रिज भी लोगों के लिए किसी डरावनी जगह से कम नहीं है. कई लोगों ने यहां अजीब परछाइयां देखने का दावा किया है. कहा जाता है कि आधी रात के बाद इस रास्ते पर कदमों की आवाजें, परछाइयों की हलचल महसूस होती है. इसलिए इसे शहर का सबसे भूतिया हॉट स्पॉट माना जाता है.

मध्य प्रदेश की टॉप भूतिया जगहें, Mp के डरावने प्लेस, मध्य प्रदेश की सबसे डरावने जगहें, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, बहुती वॉटरफॉल

मध्य प्रदेश के मऊगंज का बहुती वॉटरफॉल दिखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना भी माना जाता है. करीब 650 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना कई रहस्यमय घटनाओं को समेटे हुए है. कहते हैं कि यहां कई लोगों की संदिग्ध मौतों और अनहोनी घटनाओं के बाद लोग अब शाम के बाद यहां जाना बंद कर देते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शिवपुरी, भोपाल, इंदौर… हर जगह भूत! ये हैं MP की सबसे डरावनी जगहें, देखें



Source link