अशोकनगर जिले में दिसंबर के पहले पखवाड़े में ठंड का असर एक समान बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हु
.
पिछले एक पखवाड़े से सुबह के समय कोहरे की धुंध छाई रहती है। हालांकि, जैसे-जैसे धूप बढ़ती है, कोहरा छंट जाता है और मौसम साफ हो जाता है।
10 डिग्री के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान
जिले में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। वर्तमान में यह 10 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान में स्थिरता बनी हुई है और यह 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
उत्तर-पूर्वी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पूर्व दिशा से चलने वाली हवाएं तेज चलेंगी। इससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा।