इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: सीएम बोले- खजराना से मेट्रो अंडरग्राउंड होगी, द ग्रैंड वॉकाथॉन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; हाईटेंशन लाइन से झुलसा नाबालिग – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  सीएम बोले- खजराना से मेट्रो अंडरग्राउंड होगी, द ग्रैंड वॉकाथॉन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; हाईटेंशन लाइन से झुलसा नाबालिग – Indore News



.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।

1. सीएम बोले- मेट्रो का रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में शहर के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कि इंदौर में मेट्रो रेल का रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा। पूरी खबर

2. द ग्रैंड वॉकाथॉन-2025 ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एनीमिया और अंगदान की जागरूकता को लेकर ‘द ग्रैंड वॉकाथॉन 2025’ का आयोजन हुआ। वॉकाथॉन सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर पलासिया चौराहा होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर खत्म हुई। पूरी खबर

3. पतंग लूटने गया नाबालिग हाईटेंशन लाइन में झुलसा

छत्रीपुरा इलाके में रविवार सुबह एक नाबालिग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को देखा और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने काफी देर तक उसका उपचार नहीं किया। पूरी खबर

4. नकाबपोशों ने युवक पर किया फायर

राउ इलाके में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। ब्लैक रंग की स्कूटर पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। पुलिस ने मामले में ​​​​​​​एफआईआर दर्ज की है।​​​​​​​ पूरी खबर

5. पान की दुकान पर बदमाशों ने किया हमला​​​​​​​

कनाड़िया इलाके में पान दुकान संचालक दीपक चौरसिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी दुकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी करण यादव सहित उसके साथियों पर केस दर्ज किया।​​​​​​​ पूरी खबर

6. पुलिस का चाइनीज मांझे पर सख्त अभियान​​​​​​​

चाइनीज और प्रतिबंधित मांझे को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बीती रात 13 नंवबर को एमजी रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुकानों और गोदामों पर छापेमार कार्रवाई की।​​​​​​​ पूरी खबर

7. बदमाश को चेक करने पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल, लोगों ने घेरा​​​​​​​

सदर बाजार इलाके में 24 आपराधिक मामलों में लिप्त एक बदमाश को चेक करने गए हेड कॉन्स्टेबल को करीब 10 से अधिक लोगों ने घेर लिया। चेकिंग के नाम पर आरोप लगाते हुए गुंडों ने उसे मौके से भगा दिया। ​​​​​​​पूरी खबर

8. ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया 8वीं पास​​​​​​​

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को पकड़ा उसके पास से 36.39 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है​​​​​​​। पूरी खबर

9. सौतले पिता ने की बेटी से छेड़छाड़​​​​​​​

बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके सौतेले पिता विश्वपाल के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में शनिवार देर रात FIR दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।​​​​​​​ पूरी खबर

10. जनहित पार्टी के कार्यकर्ता असम जाएंगे​​​​​​​

असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को फिर से बांग्लादेश भेजने के लिए इंदौर से जनहित पार्टी के कार्यकर्ता असम जाएंगे। जिला अध्यक्ष स्वप्निल जोशी ने बताया भारत में अवैध रूप से रह रहे लाखों बांग्लादेशी घुसपैठिए देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा हैं।​​​​​​​ पूरी खबर



Source link