टीकमगढ़ के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा: कलश यात्रा निकलेगी; रसिकेश्वर दास महाराज सुनाएंगे 7 दिन प्रवचन – Tikamgarh News

टीकमगढ़ के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा:  कलश यात्रा निकलेगी; रसिकेश्वर दास महाराज सुनाएंगे 7 दिन प्रवचन – Tikamgarh News



श्रीराम कथा की आयोजन पर चर्चा करते आयोजनकर्ता।

टीकमगढ़ के प्राचीन झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में 22 से 28 दिसंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक हुई।

.

कथा का शुभारंभ 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे नजरबाग मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा से होगा। मंदिर के महंत रामदास महाराज ने बताया कि 7 दिसंबर से ही अखंड राम नाम संकीर्तन भी शुरू हो जाएगा।

महंत रामदास महाराज ने जानकारी दी कि झिरकी बगिया मंदिर में प्रतिवर्ष गुरुदेव भगवान श्री त्यागी जी महाराज की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष श्रीराम कथा जगदगुरु रामानंदाचार्य श्री वल्लभाचार्य जी के परम कृपा पात्र श्री धाम खजुहा के महंत संत श्री रसिकेश्वर दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रवण की जाएगी।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम के संयोजक रामगोपाल शर्मा ने सभी रामभक्तों से कथा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया।

बैठक में महेंद्र द्विवेदी, विभोर पांडे, मनीराम कठेल, दुर्गा दीक्षित, शशिकांत चतुर्वेदी, बृजेंद्र तिवारी, हरिहर तिवारी, अनिल मिश्रा, अश्वनी चतुर्वेदी, कैलाश नारायण श्रीवास्तव, अवधेश रिछारिया, पुष्पेंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, गौरव उपाध्याय सहित कई रामभक्त उपस्थित रहे। बैठक के बाद सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।



Source link