दुनिया का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसके नाम टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 159 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. अपने पूरे टेस्ट करियर में कभी भी महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा भी ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड किसी बड़े अजूबे से कम नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में लगातार 159 मैच खेलना आसान नहीं होता, इसके लिए किसी भी बल्लेबाज का शारीरिक और मानसिक रूप से ताकतवर होना जरूरी है.
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ये असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उस महान बल्लेबाज के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 159 मैच खेलने का असंभव वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ ओपनर एलिस्टेयर कुक हैं. एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 159 मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं. एलिस्टेयर कुक ने 11 मई 2006 से लेकर 7 सितंबर 2018 तक इंग्लैंड के लिए लगातार सबसे ज्यादा 159 टेस्ट मैच खेले थे.
भारत के लिए लगातार 106 टेस्ट मैच किसने खेले?
एलिस्टेयर कुक के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एलेन बॉर्डर का नाम आता है. एलेन बॉर्डर ने 10 मार्च 1979 से लेकर 25 मार्च 1994 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 153 टेस्ट मैच खेले थे. तीसरे नंबर पर काबिज मार्क वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 107 टेस्ट मैच खेले थे. वहीं, चौथे नंबर पर इस लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है. सुनील गावस्कर ने 23 जनवरी 1975 से लेकर 3 फरवरी 1987 तक भारत के लिए लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे.
सचिन-ब्रैडमैन-पोंटिंग और लारा भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल
डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा जैसे महान बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में कभी लगातार 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं. एलिस्टेयर कुक का टेस्ट क्रिकेट में बहुत शानदार रिकॉर्ड रहा है. इंग्लैंड के लिए एलिस्टेयर कुक ने 161 टेस्ट मैचों में 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए थे. एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 33 शतक और 57 अर्धशतक जड़े थे. एलिस्टेयर कुक एक समय पर सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में 15921 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.