तानसेन समारोह- पूर्वरंग गमक की संगीत सभा आज: इंटक मैदान पर बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला के सूफी गायिकी से बंधेगा समा – Gwalior News

तानसेन समारोह- पूर्वरंग गमक की संगीत सभा आज:  इंटक मैदान पर बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला के सूफी गायिकी से बंधेगा समा – Gwalior News



बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरुला के आवाज से आज गूंजेगा ग्वालियर।

ग्वालियर में तानसेन समारोह की पूर्व संध्या शनिवार की शाम 6 बजे हजीरा इंटक मैदान में पारंपरिक रूप से पूर्वरंग ‘गमक’ संगीत सभा सजेगी। गमक में विश्व विख्यात सूफी गायिका और बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला की प्रस्तुतियों से शाम गुलजार होगी। गमक का आयोजन तानस

.

इस बार गमक में दुनियाभर में सूफियाना, सुगम संगीत व फिल्मी पार्श्व गायन का परचम लहरा चुकी जसपिंदर नरूला धूम मचाएंगी। बॉलीवुड फिल्मों में भी कई हिट गीत गा चुकी हैं। उन्हें हिन्दी फिल्म “प्यार तो होना ही था” में रेमो फर्नांडिस के साथ गाए गए टाइटल गीत से प्रसिद्धि मिली थी। इसके लिये नरूला को वर्ष 1999 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

बॉलीवुड में बनाई है अलग ही पहचान बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला ने बॉलीवुड में अपने गाए गीतों से अलग ही पहचान बनाई है। इसके अलावा कई मूवी ‘मिशन कश्मीर’, ‘मोहब्बतें’, “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” एवं “बंटी और बबली” जैसी हिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है।

सिंगर जसपिंदर नरूला सूफी संगीत के साथ-साथ गुरुवानी और सिख धर्म के संगीत की निपुण गायिका भी हैं। इससे पूर्व गमक में गायक चंदन दास, रिचा शर्मा, हंसराज हंस, वडाली बंधु जैसे सुविख्यात गायक कलाकारों की प्रस्तुतियां हो चुकी हैं।

इंटक मैदान में सब्जी मंडी बंद रहेगी इंटक मैदान पर “गमक” आयोजन दिवस को यहाँ पर लगने वाली सब्जी मंडी को सब्जी व्यवसायियों की सहमति से एक दिन के लिए बंद रखने अथवा किसी दूसरे स्थल पर लगवाने के लिये भी नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य समारोह आयोजन स्थल तानसेन समाधि परिसर एवं इंटक मैदान पर होने वाले उप शास्त्रीय संगीत सभा “गमक” में आने वाले संगीत रसिकों के लिये पार्किंग की बेहतर से बेहतर व्यवस्था करें। पार्किंग व्यवस्था ऐसी हो, जिससे रसिक कम से कम दूरी तय कर समारोह स्थल पर पहुंच सकें। साथ ही शहर का यातायात भी बाधित न हो।



Source link