नीमच के मानसा में 3 घंटे बिजली कटौती: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी; कई कॉलोनियां प्रभावित – Neemuch News

नीमच के मानसा में 3 घंटे बिजली कटौती:  सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी; कई कॉलोनियां प्रभावित – Neemuch News



नीमच जिले के मनासा में रविवार को 3 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग मनासा नगर में प्लान परमिट कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसके कारण यह कटौती की जाएगी।

.

इसके तहत, मनासा द्वितीय रामपुरा रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के सहायक यंत्री दिनेश मालवीय ने बताया कि इस अवधि में रामनगर, धनोनिया कॉलोनी, रामपुरा रोड, अक्षत नगर, काछी मोहल्ला, हरिजन बस्ती, मुंगड़ कॉलोनी, भाटखेड़ी नाका, कंचन कॉलोनी, कवि नगर, खड़ा शेर गली, नाई गली, पूरबिया मोहल्ला, सदर बाजार, प्रेम विहार, आनंद विहार, किशोर कॉलोनी, उषागंज, न्यू उषागंज, पुलिस कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, धोबी मोहल्ला, सिपाही मोहल्ला और मुक्तिधाम मार्ग सहित आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।



Source link