फर्जी किंग बाबर आजम की बीबीएल में घनघोर बेइज्जती, लड्डू कैच देकर गंवाया विकेट

फर्जी किंग बाबर आजम की बीबीएल में घनघोर बेइज्जती, लड्डू कैच देकर गंवाया विकेट


Last Updated:

Babar Azam BBL 2025-26: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम लिमिटेड ओवरों के खेल में लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. बाबर इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेलने गए हैं. टूर्नामेंट में बाबर सिडनी सिक्सर की तरफ से मैदान पर उतरे, लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ ये पाकिस्तानी खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए.

बाबर आजम बीबीएल मैच में हुए फेल

नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2025-26 में खेलने गए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की पहले ही मैच में हालत खराब हो गई. सिडनी सिक्सर्स की तरफ से मैदान पर खेलने उतरे बाबर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम सिडनी के लिए डैनियल ह्यूजेस के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे. डैनियल ह्यूजेस बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद उम्मीद थी कि बाबर सिडनी के लिए क्रीज पर खड़े होकर पारी को संभालेंगे, लेकिन 5 गेंद खेलने के बाद बाबर ने एक आसान सा कैच देकर अपना विकेट गंवा दिया.

बता दें कि मेंस बीबीएल 2025-26 की आज यानी 14 दिसंबर से शुरुआत हुई है. हालांकि, पहले ही मैच में बारिश ने अपनी खलल डाल दी, जिसके कारण मैच को 11-11 ओवरों के लिए निर्धारित किया गया. मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने टॉस जीता और पहले सिडनी सिक्सर्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

View this post on Instagram

11 ओवर में सिडनी ने कितने रन बनाए

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स की टीम ने निर्धारित 11 ओवरों के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. शुरुआत के दो विकेट के बाद सिडनी की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और टीम ने 41 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. यहां टीम की स्थिति काफी खराब थी, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जैक एडवर्ड ने पारी को किसी तरह से संभाल लिया.

जैक एडवर्ड सिडनी के लिए पारी में सर्वोच्च स्कोरर रहे और उन्होंने 21 गेंद में 46 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. एडवर्ड्स के अलावा जोश फिलेपे ने 18 गेंद में 28 रनों की अहम पारी खेली. इसके अलावा लाचलान शॉ ने 10 गेंद में 19 रन बनाए. पर्थ की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो ब्रॉडी कूच ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं एरोन हार्डी और जोएल पेरिस ने 1-1 विकेट झटके.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

फर्जी किंग बाबर आजम की बीबीएल में घनघोर बेइज्जती, लड्डू कैच देकर गंवाया विकेट





Source link