महाकाल-मंदिर के गर्भगृह के बाहर लगा 25kg चांदी का द्वार: कोलकाता की श्रद्धालु ने किया था दान; दरवाजे पर नंदी, ओंकार, त्रिशूल की आकृतियां उकेरी गई – Ujjain News

महाकाल-मंदिर के गर्भगृह के बाहर लगा 25kg चांदी का द्वार:  कोलकाता की श्रद्धालु ने किया था दान; दरवाजे पर नंदी, ओंकार, त्रिशूल की आकृतियां उकेरी गई – Ujjain News

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित नया द्वार स्थापित किया गया है। यह द्वार कोलकाता की एक महिला श्रद्धालु द्वारा पिछले महीने दान किया गया था। गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर का होने के कारण, न

.

नवंबर के अंतिम सप्ताह में कोलकाता निवासी निभा प्रकाश ने मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से यह चांदी का दरवाजा दान किया था। इसे भगवान महाकाल के गर्भगृह के बाहर लगाया जाना था। इस दरवाजे के दो लकड़ी के पल्लों में कुल 25 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। दरवाजे के दोनों ओर नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश की आकृतियों के साथ फूल और बेलबूटे उकेरे गए हैं।

दानदाता निभा प्रकाश ने सभामंडप में नए द्वार का विधि-विधान से पूजन किया।

दरवाजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक

रविवार को दानदाता निभा प्रकाश ने सभामंडप में नए द्वार का विधि-विधान से पूजन किया, जिसके बाद इसे गर्भगृह के बाहर स्थापित किया गया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने दानदाता को भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित किया।

बाजार भाव के अनुसार, चांदी और निर्माण लागत को मिलाकर इस दरवाजे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25kg चांदी से निर्मित नया द्वार स्थापित किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25kg चांदी से निर्मित नया द्वार स्थापित किया।

Source link