मैहर में ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर: अमरपाटन से रेलवे स्टेशन जा रहे तीन लोग घायल; चालक फरार – Maihar News

मैहर में ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर:  अमरपाटन से रेलवे स्टेशन जा रहे तीन लोग घायल; चालक फरार – Maihar News


ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।

मैहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

.

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार (क्रमांक UP 71 AS 2085) अमरपाटन से मैहर की ओर आ रही थी। कटिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घायलों में अमरपाटन निवासी मुकेश सिंह (28 वर्ष), उर्मिला सिंह (50 वर्ष) और कल्पना सिंह शामिल हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्हें ऑटो की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

ट्रैक्टर की टक्कर से कार एयरबैग खुले।

जीजा को छोड़ने गए थे स्टेशन

घायल मुकेश सिंह ने बताया कि वे अपने जीजा को अमरपाटन से मैहर रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। कार में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। लौटते में ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मैहर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और घटना की आगे की जांच जारी है।



Source link