रोहतक की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्‌डा ने जीता गोल्ड: ओडिशा मास्टर्स फाइनल में असम की बरुआ को हराया, 7 साल की उम्र से खेल रहीं – Rohtak News

रोहतक की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्‌डा ने जीता गोल्ड:  ओडिशा मास्टर्स फाइनल में असम की बरुआ को हराया, 7 साल की उम्र से खेल रहीं – Rohtak News


रोहतक की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्‌डा ने ओडिशा मास्टर्स 2025 में जीता गोल्ड मेडल।

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली 18 साल की उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्नति हुड्डा ने ओडिशा मास्टर्स 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी असम की रहने वाली ईशारानी बरुआ को हराकर चैंपियनशिप में गोल्

.

उन्नति हुड्डा ने 13 दिसंबर को खेले गए ओडिशा मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में रक्षिता रामराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब फाइनल में उनका सामना ईशारानी बरुआ से मुकाबला हुआ। जहां उन्होंने बरुआ को 21-17 और 21-10 के बड़े अंतर से हरा दिया।

बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्‌डा।

यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, उन्नति हुड्‌डा के बारे में…

  • 2022 में भी जीता था ओडिशा ओपन: उन्नति हुड्डा ने 2022 में हुए ओडिशा ओपन को जीतकर इतिहास रच दिया था। साथ ही सुपर 100 BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर सबसे कम उम्र की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई थी। 2024 और 2025 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में खेलने के बावजूद, उन्नति हुड्डा ने 12वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • सर छोटूराम स्टेडियम में लिया प्रशिक्षण: उन्नति हुड्डा ने रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण लेते हुए खेल की बारीकियों को सीखा। बचपन से ही बैडमिंटन का शौक रहा और इसे ही अपना करियर भी बना लिया। उन्नति हुड्डा अब तक कई टूर्नामेंट जीत चुकी हैं और ओडिशा ओपन में एक बार फिर इतिहास रच दिया।
  • पिता के सपने को उन्नति ने किया साकार: उन्नति हुड्डा का जन्म 20 सितंबर 2007 को चमारिया गांव में हुआ। उनके पिता उपकार को बैडमिंटन का शौक था। जब उन्नति सात साल की थी, तभी उनके पिता ने अपनी बच्चे का एकेडमी में दाखिला करवा दिया। इसके बाद पिता के सपने को ही उन्नति ने अपना सपना बना लिया था।



Source link