वनडे खेलने मैदान पर उतरेंगे विराट, फिर बरसेंगे शतक, जानिए कब और कहां होंगे किंग कोहली के सभी मैच

वनडे खेलने मैदान पर उतरेंगे विराट, फिर बरसेंगे शतक, जानिए कब और कहां होंगे किंग कोहली के सभी मैच


भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से एक बार फिर रन बरसेंगे और क्रिकेट फैंस को शतकों की आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी. विराट कोहली इन दिनों अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 151.00 की औसत से 302 रन बनाए थे. विराट कोहली ने इस दौरान दो शतक और एक अर्धशतक जमाए थे. विराट कोहली को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया था.

वनडे खेलने मैदान पर उतरेंगे विराट

विराट कोहली 12 साल बाद घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों में दिल्ली की तरफ से खेलने वाले हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली लंदन चले गए थे. विराट कोहली शनिवार 13 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारत वापस लौटे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर

विराट कोहली के 50 ओवर के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि करते हुए कुछ दिन पहले दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज जारी की थी. विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 24 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने दिल्ली के मैच अलूर से चिन्नास्वामी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिए हैं. विराट कोहली ने आखिरी बार भारतीय घरेलू सर्किट में लिस्ट-ए मैच 12 साल पहले खेला था. विराट कोहली तब इंदौर के होलकर स्टेडियम में एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू के खिलाफ दिल्ली के लिए खेले थे.

कब और कहां होंगे ‘किंग कोहली’ के सभी मैच?

विराट कोहली अब लंबे गैप के बाद घरेलू लिस्ट-ए टूर्नामेंट में अपनी होम टीम दिल्ली को रिप्रेजेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आंध्र प्रदेश के मैच के बाद, दिल्ली 26 दिसंबर को गुजरात का सामना करेगी. इसके बाद दिल्ली 29 दिसंबर को सौराष्ट्र से, 31 दिसंबर को ओडिशा से और शनिवार, 3 जनवरी को सर्विसेज से खेलेगी. सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए विराट कोहली का पांच मैचों का सफर 3 जनवरी को सर्विसेज के खिलाफ मैच के साथ खत्म हो सकता है, क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाले हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीन मुकाबले 11, 14 और 18 जनवरी को वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे.



Source link