Varun Chakravarthy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का रोमांच चरम पर है. अब तक दो मैच हो चुके हैं. सीरीज 2-1 से बराबरी पर है. 14 दिसंबर यानी आज तीसरा टी20 मैच होने जा रहा है. यह मुकाबला जहां सीरीज का दिशा और दशा दोनों तय करेगा वहीं एक खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका भी होगा. ये कोई और नहीं बल्कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जो धर्मशाल में आज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
दरअसल, टीम इंडिया में दोबारा वापसी के बाद से ही वरुण मैच विनर बने हुए हैं. उन्होंने अपनी रहस्यमयी स्पिन से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है. अब तीसरे टी20 में उनके पास एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है, जो उन्हें भारतीय टी20 इतिहास में खास जगह दिला सकती है.
(@Tejashyyyyy) December 11, 2025
टीम इंडिया के इस मैच विनर स्पिनर ने मौजूदा सीरीज में शानदार शुरुआत की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले दो टी20 मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती ने 4 अहम विकेट झटके हैं. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत सिर्फ 12 का रहा है, जबकि इकॉनमी रेट 6.86 रही है. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि वह न सिर्फ विकेट निकाल रहे हैं, बल्कि रन भी काबू में रख रहे हैं.
1 विकेट लेते ही बड़ा कमाल करेंगे वरुण
धर्मशाला में होने वाले तीसरे टी20 में वरुण के पास इतिहास रचने का मौका है. उन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 31 मैच खेले हैं और 15.39 की औसत से 49 विकेट अपने नाम किए हैं. अब वो सिर्फ 1 विकेट लेते ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन जाएंगे.
कुलदीप यादव के नाम दर्ज है ये खास रिकॉर्ड
फिलहाल भारत की ओर से सबसे कम मैचों में 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है, जिन्होंने 30 मैचों में यह कारनामा किया था. वहीं अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 33-33 मैचों में 50 विकेट पूरे किए थे. ऐसे में वरुण के पास अर्शदीप और बिश्नोई को पीछे छोड़ते हुए इस खास लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने का बढ़िया मौका है.
टी20 विश्व कप 2026 में होंगे अहम हथियार
साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की बॉलिंग की है. टी20 में इस साल कुल18 मैच खेले हैं और 13.70 की औसत से 30 विकेट झटके हैं, उनकी फिरकी, फ्लाइट और एक्शन बल्लेबाजों के लिए अब भी रहस्य बने हुए हैं. अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में वो टीम इंडिया के अहम हथियार होंगे.
ये भी पढ़े: इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 जीत का महारिकॉर्ड, इस टीम ने कर दिखाया, कितना पीछे है टीम इंडिया?