IPL 2026 Auction: इन 7 खिलाड़ियों के पीछे भागेगी SRH, काव्या मारन लुटा देंगी 25.50 करोड़! मोहम्मद शमी की जगह भरने पर है पूरा फोकस

IPL 2026 Auction: इन 7 खिलाड़ियों के पीछे भागेगी SRH, काव्या मारन लुटा देंगी 25.50 करोड़! मोहम्मद शमी की जगह भरने पर है पूरा फोकस


IPL 2026 Auction, SRH Total Purse And Strategy: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खास होने वाला है. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को है और सभी टीमें तैयारी कर चुकी हैं. कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 77 स्लॉट भरे जाएंगे. 10 टीमें नीलामी टेबल पर होंगी. पिछले सीजन कमियों से सबक लेते हुए काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद इस बार नीलामी में बेहद सोच-समझकर कदम रखने वाली है. इस फ्रेंचाइजी का पूरा फोकस सिर्फ बड़े नामों पर नहीं, बल्कि सही रोल निभाने वाले खिलाड़ियों पर रहेगा.

टीम नीलामी के जरिए मोहम्मद शमी की कमी पूरा करना चाहेगी. वो एक दो नहीं बल्कि 7 खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में उन 7 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिनके पीछे काव्या मारन की टीम भाग सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.50 करोड़ रुपये का पर्स है. इतने पैसों में उसे 10 खिलाड़ी खरीदना है. इनमें 2 विदेशी प्लेयर भई शामिल हैं.

मोहम्मद शमी की जगह भरने पर पूरा फोकस

सनराइजर्स हैदराबाद ने स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिलीज कर दिया था. अब उसे एक ऐसे बॉलर की जरूरत है, जो नई गेंद से विकेट निकाल सके. पिछले साल की बात करें तो आईपीएल 2025 में पावरप्ले के दौरान SRH का प्रदर्शन कमजोर रहा था, यही वो क्षेत्र है, जिसे इस बार हैदराबाद मजबूत करना चाहेगी और एक बेहतरीन तेज गेंदबाज को चुनेगी.

Add Zee News as a Preferred Source


आखिर क्या है SRH की रणनीति?

हैदराबाद ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 के बाद अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, सचिन बेबी और अथर्व तायडे को रिलीज किया था. इसलिए अब उसे घरेलू बैकअप बल्लेबाजों की भी जरूरत है. इसलिए वो ट्रैविस हेड और क्लासेन के बैकअप के तौर पर एक विदेशी बल्लेबाज पर भी दांव लगा सकती है. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट को लेकर टीम ज्यादा चिंतित नहीं दिखती, क्योंकि जीशान अंसारी का पिछला सीजन अच्छा रहा था. वहीं हर्ष दुबे के उभरने से स्पिन डिपार्टमेंट स्ट्रॉंग दिख रहा है. टीम नीलामी में आकिब नबी, आकाश दीप और अशोक शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों को टारगेट कर सकती है. वहीं सरफराज खान, दीपक हुड्डा और महिपाल लोमरोर जैसे बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं. कार्तिक शर्मा को भी एक उपयोगी घरेलू विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

IPL 2026 Auction: 11.50 करोड़ में 4 खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स….टारगेट पर ये 7 खिलाड़ी…एक तो सिर्फ छक्कों में करता है डील

आईपीएल 2026 की नीलामी में SRH के टारगेट पर यह 7 प्लेयर

1. आकिब नबी– दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नबी जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं. आकाश दीप- बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

2. अशोक शर्मा- दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

3. सरफराज खान- मुंबई का ये खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट खेल चुका है.

4. दीपक हुडा- भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और तूफानी ऑलराउंडर हैं.

5. महिपाल लोमरोर– बाएं हाथ के पावर हिटर राज्सथान के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं.

6. कार्तिक शर्मा- विकेटकीपर बैटर हैं, जो राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

7. आकाश दीप– बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले कैसी दिख रही SRH की प्लेइंग 11

नीलामी से पहले ही हैदराबाद टीम का स्क्वाड मजबूत दिख रहा है. संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते दिख सकते हैं. तीसरे नंबर पर ईशान किशन का नाम है, जो विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभा सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम के सबसे बड़े मैच विनर होंगे. स्मरण रविचंद्रन और नितीश रेड्डी जैसे युवा घरेलू खिलाड़ी टीम को संतुलन देते हैं. फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा नजर आ सकते हैं. वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट को कप्तान पैट कमिंस टीम लीड करेंगे. उनके साथ हर्षल पटेल और ईशान मालिंगा डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ….BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम…6 भारतीय भी शामिल



Source link