IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ….BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम…6 भारतीय भी शामिल

IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ….BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम…6 भारतीय भी शामिल


IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. 2 दिन बाद नीलामी होना है. इस बार मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. नीलामी के लिए पहले 359 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार हुई थी, लेकिन अब उसमें कटौती कर दी गई है. नीलामी से ठीक पहले 9 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इनमें 6 भारतीय जबकि 3 विदेशी प्लेयर हैं. यह फैसला ऑक्शन से ठीक कुछ दिन पहले लिया गया, जिससे कई खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

दरअसल, 9 दिसंबर को बीसीसीआई ने मिनी ऑक्शन के लिए फाइनल 350 खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें बाद में कुछ नाम एड किए गए थे, लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब ऑक्शन से पहले अचानक 9 खिलाड़ियों को सूची से हटा दिया गया है. आईपीएल की वेबसाइट पर खिलाड़ियों की लिस्ट अपडेट होते ही यह बदलाव सामने आया है. इन खिलाड़ियों को क्यों हटाया गया, इसकी आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं हुई है.

किन खिलाड़ियों का कटा नाम?

अब सवाल ये है कि किन 9 खिलाड़ियों का पत्ता कटा है, तो जान लीजिए कि इसमें 6 भारतीय हैं, जिनमें झारखंड के बल्लेबाज विराट सिंह, स्वास्तिक चिकारा, त्रिपुरा के ऑलराउंडर मणि शंकर मूरासिंह, चामा मिलिंद, केएल श्रीजित और राहुल राज नमाला के नाम हैं, जबकि 3 विदेशी खिलाड़ियों में मलेशिया के विरनदीप सिंह, ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन और दक्षिण अफ्रीका के ईथन बॉश का नाम शामिल है. इन 9 में से कुछ खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब कितने खिलाड़ी?

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मिनी ऑक्शन होगा. दोपहर 2:30 बजे से नीलामी शुरू होगी. अब कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. नीलामी के दौरान कुल 77 खाली स्लॉट भरे जाएंगे. एक टीम कितने खिलाड़ी रख सकती है

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम?

बीसीसीआई का नियम कहता है कि एक खिलाड़ी अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बना सकती है. अक्सर टीमें 20-21 खिलाड़ियों पर ही अपना बजट पूरा कर लेती हैं, ऐसे में कई स्लॉट खाली रह जाते हैं, यही वजह है कि हर बार की तरह इस बार भी सभी स्लॉट भरने की संभावना कम मानी जा रही है. अब देखना होगा कि इस बार कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20I: 2025 में गोली की रफ्तार से शिकार…अब धर्मशाला में 1 विकेट लेते ही ये बड़ा कारनामा कर देंगे वरुण चक्रवर्ती



Source link