लखनपुर सामूहिक हत्याकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस मामले में गंभीर रूप से घायल हुईं राजेंद्र पटेल की पत्नी रूपा पटेल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
.
रूपा पटेल को 9 और 10 दिसंबर की रात ग्राम लखनपुर में हुए हमले में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले अनूपपुर, फिर शहडोल और बाद में जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रूपा पटेल जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई।
सभी आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को अनूपपुर पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।