अपने ही खेत के कुएं में मिला युवक का हाथ-पैर बंधा शव – Khargone News

अपने ही खेत के कुएं में मिला युवक का हाथ-पैर बंधा शव – Khargone News



गोगावां| अहिरखेड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम निमोनी के चमारिया फाल्या निवासी युवक का अपने ही कुएं में शव मिला। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने बताया मोहन (25) पिता चमारिया बर्डे का शनिवार रात को कुएं में शव देखा गया। अहिरखेड़ा चौकी प्रभारी व

.

आशंका जताई जा रही है कि मोहन कच्ची सीढ़ियों से कुएं में उतरा। चप्पल उतारी और पहले रस्सी से अपने पैर बांधे। फिर हाथों को इस प्रकार गठान बांधी जो खींचने पर कसी जा सके। हाथों में बंधी रस्सी को पैरों में बंधी रस्सी से जोड़कर गठान को कस लिया व पानी में लुड़क गया होगा। परिजनों के अनुसार मोहन को तैरना आता था। संभवत: इसलिए उसने हाथ-पैर में पहले रस्सी बांधी। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी।



Source link