कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर आलीराजपुर एसडीएम तपिस पांडे ने सोमवार देर शाम एक अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर छापा मारा। यह क्लिनिक सौरवा नाका स्थित था और इसका संचालन दिलीप राय कर रहा था।
.
जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक संचालक के पास मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद वह एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहा था। साथ ही, क्लिनिक में दवाओं का अवैध भंडारण भी मिला।
एसडीएम पांडे ने मौके से अवैध रूप से भंडारित दवाओं को जब्त कर लिया। इसके बाद, संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया गया। आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।