.
नगर निगम प्रशासन की तानाशाही, सफाई कर्मचारियों के वेतन में विलंब, ई-अटेंडेंस और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में समस्त वाल्मीकि समाज एवं सफाई कामगार समाज की बैठक राजीव नगर वार्ड स्थित वाल्मीकि सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में हुई निगम परिषद की बैठक में लिए गए उस निर्णय पर कड़ा रोष जताया गया, जिसमें एक जोन कार्यालय को प्रयोग के तौर पर पूर्णतः ठेके पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस व्यवस्था के तहत समस्त कर्मचारियों को ठेके के माध्यम से रखने की योजना का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।
बैठक में जिला सफाई कामगार यूनियन, भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संयुक्त मोर्चा के गठन का निर्णय लिया गया। मोर्चा पूर्व समझौतों की मांगों और नगर निगम की वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक की अध्यक्षता महेश करोसिया ने की। मुख्य अतिथि सरवन करोसिया एवं दिलीप करोसिया रहे। संचालन दीपक ज्ञान ने किया और आभार हेमंत सारवान ने माना।