कार ‘बीमा’ में रजिस्टर्ड नंबर से पकड़े लुटेरे, खुलासा: मुरैना में फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराई कार से ग्वालियर के बदमाशों ने की थी लूट – Gwalior News

कार ‘बीमा’ में रजिस्टर्ड नंबर से पकड़े लुटेरे, खुलासा:  मुरैना में फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कराई कार से ग्वालियर के बदमाशों ने की थी लूट – Gwalior News


शराब कारोबारी के मुनीम से लूटपाट करने वाले चार बदमाश। मारपीट का बदला लेने आए थे कैश देखकर हुई नीयत खराब।

ग्वालियर में सात दिन पहले कंपू आमखो इलाके में शराब कारोबारी के मुनीम से 1.81 लाख रुपए लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के चार बदमाश पकड़े गए हैं। यह सभी ग्वालियर के गोकुलपुरा गिरवाई के रहने वाले हैं। वारदात में उपयोग की गई कार को

.

लुटेरों से बरामद रुपए।

एएसपी सेंट्रल अनु बेनीवाल ने बताया कि शब्द प्रताप आश्रम निवासी अनिल राजपूत मूल रूप मुरैना का रहने वाला है। वह शराब कारोबारी जगदीश शिवहरे की आमखो स्थित शराब दुकान पर मुनीम है। 9 दिसंबर की रात वह बिक्री के 1 लाख 81 हजार 500 रुपए लेकर रॉक्सी चौराहे पर शराब ठेकेदार को देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आमखो कलारी से कस्तूरबा चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक नीले रंग की बलेनो कार से आए बदमाशों ने उसे धक्का देकर पटका और उसकी मारपीट कर नकदी का बैग छीन ले गए। कार से लुटेरों के आने और लूट से पहले बेरहमी से मारपीट करने पर पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह था। इसलिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास पूछताछ की तो कुछ लोगों ने कार सवारों द्वारा मारपीट की पुष्टि की है। जिस पर घटना के 24 घंटे बाद लूट का मामला दर्ज हो सका था। कार के बीमा से लगा गैंग का सुराग पुलिस को CCTV कैमरों की मदद से लूट में उपयोग की गई कार नंबर MP06 ZL-1909 का पता लगा। पुलिस ने कार का रजिस्ट्रेशन सर्च किया तो यह मुरैना में एक व्यक्ति के नाम थी। पुलिस कार मालिक तक पहुंची तो पता लगा कि उसने कार खरीदी ही नहीं है। उसके नाम पर किसी ने फर्जी दस्तावेज देकर कार खरीद ली। इसके बाद पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो बीमा कराते समय एक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया गया था। इस नंबर को सर्च कर पुलिस को बदमाशों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस इन्हें तलाश रही थी। सोमवार को पुलिस ने कैंसर पहाड़िया से पूरी गैंग को गिरफ्तार कर लूट में उपयोग की गई कार बरामद कर ली है। कार को फर्जी तरीके से फाइनेंस कराया है। झगड़ा का बदला लेने आए थे, कर गए लूट पुलिस ने सोमवार को वारदात में शामिल बनवारी पुत्र नेमीचंद लोधी, करन सिंह पुत्र गुलाब सिंह बघेल, मनीष पुत्र हाकिम सिंह बघेल व सुरेन्द्र उर्फ कालू पुत्र विक्रम सिंह बघेल सभी निवासी गोकुलपुरा गिरवाई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा है कि बदमाशों में से एक करन सिंह बघेल, शराब कारोबारी के मुनीम अनिल राजपूत के साथ काम करता था। पांच दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए करन अपने साथियों के साथ अनिल को पीटने आया था। पर मारपीट की घटना के दौरान बैग देखते ही वह उसे भी लूट ले गया।



Source link