चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 प्लेइंग इलेवन में इन 2 खिलाड़ियों की जगह पक्की

चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 प्लेइंग इलेवन में इन 2 खिलाड़ियों की जगह पक्की


Last Updated:

Shubman gill and Suryakumar Yadav: गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया में चयन पर विवाद है. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम में बने हुए हैं. इसके पीछे की वजह है उनकी भूमिका. सूर्या कप्तान हैं जबकि शुभमन उप कप्तान.

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बनाई बढ़त

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से ही टीम सलेक्शन को लेकर बवाल हो रहा है. यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी टी20 टीम से बाहर हैं जबकि शुभमन गिल को लगातार फ्लॉप होने के बाद भी जबरदस्त टीम में फिट किया जा रहा है. टी20 में टेस्ट जैसा सुस्त पारी खेलकर आउट होने वाले इस खिलाड़ी की वजह से ही संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. फ्लॉप होने वाले बड़े नाम में कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी नाम शामिल है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त जरूर बनाई है लेकिन चिंता बढ़ी हुई है. टीम की जिम्मेदारी जिन दो खिलाड़िय़ों पर है वो ही लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. किसी भी टीम को जीत या हार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उसके कप्तान और उप कप्तान पर होती है. यहां भारतीय टीम के लिए इस जिम्मेदारी को निभाने वाले दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का प्रदर्शन टी20 सीरीज में अब तक खराब चल रहा है.

कैसा है सूर्यकुमार और शुभमन का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने पिछले 21 टी20 पारी में कोई फिफ्टी नहीं बनाई है. तीन या चार नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरने वाले बैटर से इतनी उम्मीद तो की जा सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में सूर्या ने 75 रन की पारी खेली थी. तब से अब तक सिर्फ एक बार 40 रन तक नहीं पहुंच पाए हैं. शुभमन गिल का हाल तो इससे भी बुरा है. संजू सैमसन को हटाकर जबरदस्ती ओपनिंग में फिट किए गए इस बैटर के रनों का सूखा खत्म नहीं हो रहा. 18 पारी पहले गिल ने फिफ्टी जमाई थी. इस दौरान सिर्फ 2 बार 40 रन से ऊपर का स्कोर बना पाए.

सूर्यकुमार और शुभमन की जगह क्यों पक्की

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव चाहे अगले दो मैच में भी फ्लॉप हो जाएं लेकिन उनकी जगह खतरे में नही है. टीम के कप्तान होने की वजह से उनको ये छूट मिल जाएगी. प्लेइंग इलेवन से कभी भी कोई कप्तान बाहर नहीं किया जाता है वो भी तब जब वर्ल्ड कप सामने हो. ऐसा ही कुछ शुभमन गिल के साथ भी है. वो टीम के उप कप्तान हैं यानी सूर्या की गैरहाजरी में वो टीम की कमान संभालेंगे. यही वजह है कि फ्लॉप होने के बाद भी दोनों की जगह टीम में पक्की है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 प्लेइंग इलेवन में इन 2 खिलाड़ियों की जगह पक्की



Source link