टीम इंडिया से अक्षर पटेल OUT… अचानक 3 साल बाद इस ऑलराउंडर की खुली किस्मत, देख लें स्क्वॉड

टीम इंडिया से अक्षर पटेल OUT… अचानक 3 साल बाद इस ऑलराउंडर की खुली किस्मत, देख लें स्क्वॉड


India vs South Africa T20: भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 से बाहर हो गए हैं. 31 साल के अक्षर बीमारी की वजह से तीसरा मैच धर्मशाला में नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था. वह अब लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले आखिरी दो मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे. उनके स्थान पर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को स्क्वॉड में रखा गया है.

3 साल बाद टीम इंडिया में लौटे शाहबाज

शाहबाज अहमद 3 साल के बाद भारतीय टीम में आए हैं. वह पिछली बार 4 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में वनडे मैच खेले थे. उसके बाद उन्हें किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया. शाहबाज ने पिछला टी20 मैच 7 अक्टूबर 2023 को एशियन गेम्स के दौरान हांग्झू में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. वह अब तक 3 वनडे में 3 और 2 टी20 में 2 विकेट ले चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने बताया, ”ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वह लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका आगे मेडिकल असेसमेंट किया जाएगा. मेंस सिलेक्शन कमेटी ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 के लिए शाहबाज अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल किया है.”

ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा का चमत्कार, पहले देश को बनाया चैंपियन… अब ICC से मिल गया बड़ा अवॉर्ड

सीरीज जीतने उतरेगा भारत

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-1 से आगे है. उसने कटक में खेले गए पहले मैच को अपने नाम किया था. उसके बाद साउथ अफ्रीका ने चंडीगढ़ में वापसी की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. धर्मशाला में तीसरे टी20 में भारत विजयी रहा और उसने बढ़ बना ली है. अब लखनऊ में चौथे मैच के दौरान उसकी नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी.

ये भी पढ़ें: ​Explained: 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा विदेशी खिलाड़ी, मिनी-ऑक्शन में BCCI का ये कैसा नियम?

आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.



Source link