पुरानी खांसी और कफ सर्दियों में बन रही सिरदर्द, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

पुरानी खांसी और कफ सर्दियों में बन रही सिरदर्द, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा


खंडवाः सर्दियां शुरू होते ही ठंड का मज़ा तो आता है, लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियां भी अपने आप चली आती हैं. खांसी, जुकाम और सीने में जमे कफ की दिक्कत हर उम्र के लोगों में देखी जाती है. कई बार तो हम दवाइयाँ भी ले लेते हैं, लेकिन राहत जल्दी नहीं मिलती. ऐसे में पुराने समय से चले आ रहे देसी नुस्खे आज भी उतने ही कारगर माने जाते हैं. इन्हीं में से एक नुस्खा एक अनुभवी डॉक्टर ने बताया, जो लोगों को काफी फायदा देता है.

LOCAL 18 से बात करते हुए डॉक्टर अनिल पटेल ने आसान और घरेलू तरीके के बारे में बताया, जो पुरानी खांसी और जमे हुए कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके घर के किचन में ही मिल जाती हैं.

ठंड में क्यों बढ़ती है खांसी और कफ की समस्या

सर्दियों में तापमान गिरने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो जाती है. हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे गला बार-बार खराब होता है. साथ ही लोग गर्म चीजें कम और ठंडी चीजें ज़्यादा खा लेते हैं. इस वजह से खांसी लंबे समय तक बनी रहती है और कफ सीने में जम जाता है. कई बार दवा लेने के बाद भी पुरानी खांसी पीछा नहीं छोड़ती. इसी वजह से लोग आज भी ऐसे देसी नुस्खों पर भरोसा करते हैं, जिन्हें हमारे बड़े-बुजुर्ग इस्तेमाल करते आए हैं.

एक्सपर्ट डॉक्टर अनिल पटेल ने LOCAL 18 से बातचीत में कहते है कि उन्होंने यह नुस्खा कई मरीजों को दिया है और अच्छा असर देखा है. उनका कहना है कि यह तरीका सर्दियों में खास तौर पर फायदेमंद है और जमे हुए कफ को ढीला कर बाहर निकालने में मदद करता है. अगर किसी को तेज बुखार, बहुत ज्यादा सांस की दिक्कत या लगातार बढ़ती समस्या हो, तो अपने नजदीकी डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

घर पर ऐसे करें तैयार

ऐसे बनाए कफ साफ करने वाला मिश्रण, सबसे पहले एक नींबू लें. इसे लगभग 20 मिनट धीमी आंच पर गैस पर गर्म करें। गर्म होने से इसका रस ज्यादा असर करता है. अब नींबू को बीच से काटें और एक चम्मच में थोड़ा सा रस निकाल लें. उसी चम्मच में अदरक का रस,एक चम्मच शहद,और थोड़ा सा काला नमक मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर चाट लें. इस मिश्रण का म्यूकोलिटिक असर शुरू हो जाता है, यानी यह सीने में जमे कफ को ढीला कर देता है. इससे पुरानी खांसी में भी राहत मिलती है.कई लोग इसे रात या सुबह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे रोज नहीं, जरूरत के हिसाब से लिया जा सकता है.



Source link