भारतीय जनता पार्टी ने धार जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कार्यकारिणी घोषित की। नई कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ज
.
सोमवार को जिला कार्यालय में हुई परिचय बैठक
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में नव-नियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष बोले— सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर
जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के अभियानों और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव में धार, सरदारपुर और बदनावर में पार्टी को मजबूती देगी।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के रूप में अमृत जैन (पीथमपुर), रोमा धर्मेंद्र मंडलोई (सरदारपुर), प्रेमचंद परमार (बदनावर), कपिल निनामा (घाटाबिल्लौद), महेश रावला (तिरला), राखी राय (धार) और सुनील मोदी (कानवन) को जिम्मेदारी दी गई है।
राकेश पटेल (सरदारपुर) और देवेंद्र सोनोने (धार) को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री पद पर सुभाष जायसवाल (पीथमपुर), निर्मला हटिला (रिंगनोद), कमल यादव (अमझेरा), आरती पटेल (तिरला), रंजीत भंडारी (सागौर) और विनीत मंडलोई (दिग्ठान) को नियुक्त किया गया है।
मोहित तांतेड़ (धार) को कोषाध्यक्ष और कमल वर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनीष प्रधान (धार) कार्यालय मंत्री तथा अनामिका ठाकुर (चिराखान) सह कार्यालय मंत्री बनाई गई हैं। संजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी और मनोज सोलंकी कवि (बदनावर) को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।