क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजी करते करते खिलाड़ी बड़ा स्कोर खड़ा कर देते हैं. क्रिकेट में एक बल्लेबाज के लिए रन आउट होना सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा है. कई बार तो बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े रहते-रहते रन आउट हो जाते हैं. कई बार पारी की शुरुआत करने आए खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाते हैं. किसी भी खिलाड़ी के लिए के लिए रनआउट होना सबसे दुर्भाग्य की बात होती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में
राहुल द्रविड़
नंबर 1 पर टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का नाम है. राहुल द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड स्थापित है. द्रविड़ के नाम 54 बार रन आउट होने का रिकॉर्ड है. द्रविड़ 344 वनडे मैचों में 40 बार आउट हुए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में 13 बार आउट हुए हैं. क्रिकेट इतिहास में द्रविड़ के नाम पर ये शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित है.
महेला जयवर्धने
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में जयवर्धने 51 बार दूसरे पायदान पर हैं. वनडे में 375 मैचों में 39 और 16 टेस्ट मैचों में 7 बार और 17टी20 मैचों में 5 बार आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है.वह श्रीलंका क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.
मार्वन अटापट्टू
लिस्ट में एक और श्रीलंका के खिलाड़ी मार्वन अटापट्टू का है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. बता दें कि अटापट्टू अपने करियर के दौरान 48 बार रन आउट हुए हैं.अटापट्टू अपने करियर में 41 बार वनडे और 7 बार टेस्ट में इस हिसाब से ओवरऑल वह 48 बार रन आउट हुए हैं.
रिकी पोंटिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के इकलौते खिलाड़ी रिकी पोंटिंग हैं. स्टार बल्लेबाज पोंटिंग अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. वह अपने करियर में कुल 47 बार रन आउट हुए हैं. जिसमें 31 बार वनडे, 15 बार टेस्ट और सिर्फ एक बार टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में आउट होने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.
इंजमाम उल हक
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का नाम है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में ह इकलौते खिलाड़ी हैं. इंजमाम अपने करियर में 40 बार वनडे और 6 बार टेस्ट में कुल 46 बार रन आउट हुए हैं.
ये भी पढ़ें: सबसे तेज 300 टी 20 छक्के, भारत के स्टार युवा बल्लेबाज ने काट दिया गदर, समझें पूरी कहानी