शिवपुरी जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन संकट: तीन माह से भुगतान नहीं, वार्ड बॉय और मल्टी टास्क स्टाफ ने शिकायती सौंपा ज्ञापन – Shivpuri News

शिवपुरी जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन संकट:  तीन माह से भुगतान नहीं, वार्ड बॉय और मल्टी टास्क स्टाफ ने शिकायती सौंपा ज्ञापन – Shivpuri News



शिवपुरी जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने लंबित वेतन की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वार्ड बॉय और मल्टी टास्क स्टाफ के रूप में कार्यरत इन कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे

.

कर्मचारी संगीता शर्मा ने बताया कि उनकी नियुक्ति जुलाई माह में हुई थी। उन्हें केवल दीपावली से पहले एक माह का वेतन मिला था, जिसके बाद से शेष महीनों का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव से कई बार बात की गई, लेकिन हर बार उन्हें एक-दो दिन में वेतन आने का आश्वासन देकर टाल दिया गया।

एक अन्य कर्मचारी गिर्राज यादव ने बताया कि उन्हें भी तीन माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी शिवपुरी के बाहर से आते हैं और किराए का खर्च उठाकर ड्यूटी पर पहुंचते हैं। वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है, और कुछ कर्मचारियों पर तो कर्ज भी हो गया है। इसके बावजूद उनका रुका हुआ वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनका लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए, ताकि वे और उनके परिवार इस आर्थिक संकट से बाहर निकल सकें।



Source link