संजू से आगे हैं शुभमन गिल… 2025 के आंकड़े दे रहे गवाही, फिर क्यों ट्रोल हो रहे टीम इंडिया के प्रिंस?

संजू से आगे हैं शुभमन गिल… 2025 के आंकड़े दे रहे गवाही, फिर क्यों ट्रोल हो रहे टीम इंडिया के प्रिंस?


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. टीम इंडिया 2-1 से आगे है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और शु्भमन गिल ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ चुके हैं. संजू सैमसन की जगह ओपनर के तौर पर आए शुमभन गिल की फॉर्म पर सवालिया निशान है. आईए जानते हैं संजू और गिल में इस साल टी20 फॉर्मेट में कौन बेहतर रहा है. शुभमन गिल आंकड़ों के हिसाब से संजू से बेहतर नजर आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें ड्रॉप करने की मांग तेज है. 

एशिया कप के बाद गिल की वापसी

शुभमन गिल कुछ समय के लिए टी20 से दूर थे. एशिया कप के बाद बतौर टी20 उपकप्तान उनकी टीम में एंट्री हुई और संजू को बाहर बिठा दिया गया. हालांकि, सैमसन ने पिछले कुछ मैचों में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया था. लेकिन गिल को तरजीह दी गई और उनका फ्लॉप शो बरकरार है. अब देखते हैं कि इस साल शुभमन गिल और संजू सैमसन में से कौन बेहतर रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source


कैसे शुभमन गिल हैं आगे?

शुभमन गिल ने इस साल 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 291 रन बनाए. इस दौरान शुभमन गिल का औसत 24.25 का रहा है. हालांकि, इस साल गिल के बल्ले से एक भी फिफ्टी देखने को नहीं मिली है लेकिन संजू सैमसन ने एक अर्धशतक लगाया है. सैमसन ने  18.50 के औसत से रन बनाए हैं. हालांकि, पिछले कुछ घरेलू मुकाबलों में सैमसन की प्रचंड फॉर्म देखने को मिली थी, जिसके चलते उनकी एंट्री के लिए फैंस जोर दे रहे हैं. सैमसन ने इस साल 14 टी20 मैचों में 185 रन बनाए हैं. 

ये भी पढे़ं.. 18 में 14 बार आउट.. सूर्या की सबसे बड़ी वीकनेस उजागर, गेंदबाजों हुए बेखौफ

अगले मैच में गिल का कटेगा पत्ता?

सेलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्म है. दूसरे टी20 में टीम इंडिया की हार ने इस मुद्दे को हवा दी. दोनों टीमों के बीच अगला टी20 मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने की फिराक में होगी दूसरी तरफ अफ्रीका भी जीतकर सीरीज को तराजू पर लाना चाहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या-गिल इस मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं.



Source link