चिन्नोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से तीन कट्टे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इन तीनों पर एसपी ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस मामले
.
घटना 14 सितंबर की है। चिन्नोनी थाना क्षेत्र के गुजरना गांव में खेत के विवाद को लेकर आरोपियों ने फरियादी बलबीर को घेर लिया था और उन पर गोलियां चला दी थीं। बलबीर ने झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलबीर को सुरक्षित बचाया था, जबकि आरोपी भाग निकले थे।
इनामी बदमाश।
जंगल से पकड़े गए तीनों आरोपी
पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। एसपी समीर सौरभ ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नत्थी गुर्जर, रामभजन गुर्जर और बल्लू गुर्जर को गुजरना गांव के पास जंगल से गिरफ्तार किया है।
TI बोले- अब सभी आरोपी गिरफ्त में
चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बॉथम ने बताया, “इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये तीन फरार थे, जिन पर इनाम घोषित था। आज इन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।”

जब्त कट्टे।