365 दिन में टूटा क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड! युवा खिलाड़ी की तूफानी बल्लेबाजी ने मचाई तबाही, जानें पूरा माजरा

365 दिन में टूटा क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड! युवा खिलाड़ी की तूफानी बल्लेबाजी ने मचाई तबाही, जानें पूरा माजरा


T20 क्रिकेट में तेजी से रन बनाना एक आम बात बन चुकी है. खासकर बल्लेबाज जिस तरीके से छक्के आते ही धड़ल्ले के साथ छक्के जड़कर अपनी पारी को आगे बढ़ाते हैं. टी20 क्रिकेट में एक ऐसा दौर चल रहा है अब तेज खेलना एक ट्रेंड सा बन चुका है. बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट को मेंटेन रखने की होड़ में जुटे खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते ही बनता है. भारतीय बल्लेबाजों ने भी अब अपना खेलने का रवैया पूरी तरह से बदल कर रख दिया है.अब नए युवा खिलाड़ी तो गजब ही प्रदर्शन करते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में साल भर के भीतर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

रोहित शर्मा

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है. रोहित इस मामले में भी भारत के नंबर 1 खिलाड़ी हैं. साल 2023 में उन्होंने पूरे साल के दौरान खेले मैचों में ओवरऑल 80 छक्के ठोके थे. रोहित शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.  रोहित ने 2019 में 78, 2018 में 74 और 2017 में 65 सिक्सेज ठोकने का रिकॉर्ड कायम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


सूर्या और गिल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है. उन्होंने साल 2022 में अकेले 74 छक्के ठोकने का काम किया है.वहीं, साल 2023 में 53 छक्के लगाए थे. वहीं, अगर बात करें शुभमन गिल की तो उनका नाम तीसरे पायदान पर आता है. उन्होंने सा 2023 में 58 छक्के ठोके थे.हालांकि, इन दिनों गिल लिमिटेड ओवर्स में काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

अभिषेक ने रचा इतिहास

भारत के स्टार ओपनर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा केवल एक फॉर्मेट खेलते हैं. वह केवल टीम इंडिया के लिए अभी टी20 क्रिकेट खेलते हैं और इसमें भी उन्होंने कमाल करते हुए महज 20 मैचों में 53 छक्के ठोकने का रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जायसवाल ने जहां साल 2022 में 52 छक्के जड़े थे वहीं, सचिन ने साल 1988 में 51 छक्के लगाए थे. अब अभिषेक इन दोनों से ही काफी आगे हैं और उनके पास और छक्के ठोकने का जबरदस्त मौका है.
 

ये भी पढ़ें: रन आउट का काला रिकॉर्ड…, इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ी, ये दिग्गज हैं नंबर 1



Source link