9 साल की बच्ची की मोगरी से पीटकर हत्या: उज्जैन में नानी के घर आई थी मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर बोरी में भरकर पीटा – Ujjain News

9 साल की बच्ची की मोगरी से पीटकर हत्या:  उज्जैन में नानी के घर आई थी मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर बोरी में भरकर पीटा – Ujjain News



आरोपी रियाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन के पास खाचरोद में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर 9 साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई। बच्ची नानी के घर आई हुई थी। पास के घर में रहने वाले शख्स ने पहले दुष्कर्म की कोशिश की। चिल्लाने पर उसने बच्ची पर मोगरी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

.

खाचरोद पुलिस ने बताया कि 9 वर्षीय बच्ची रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपनी दो बहनो के साथ नानी के घर आई हुई थी। गंभीर हालत में बच्ची को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

बच्ची के गिरने का बहाना बनाया बच्चे अपनी नानी के साथ छत पर बैठे थे। बच्ची बाहर खेल रही थी। उसे बुलाने के बुलाने के लिए उसकी बहन को भेजा लेकिन वो कहीं नहीं दिखी। शाम को करीब 5.45 बजे पड़ोस में रहने वाले रियाज खान अपने घर के अंदर से बेहोश हालात में बच्ची को उठाकर लाया। कहा कि लड़की ऊपर से गिर गई है। उसके सिर, नाक, मुंह, आंख पर चोट लगी थी। खून निकल रहा था। मुंह पूरा सूजा था।

तत्काल उसे अस्पताल खाचरोद ले गए जहां पर डॉक्टर ने चेक कर रतलाम रेफर कर दिया था। सोमवार को बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की टीम को भेजकर साक्ष्य इक्कठा किए। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना कबूल ली।

बोरी में डालकर मोगरी से पीटकर हत्या खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे ने बताया कि डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि बच्ची पर गिरने के निशान नहीं है। बल्कि उसे किसी हार्ड चीज से मारा गया है। इसके बाद हमने रियाज खान से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में कोई नहीं था। बच्ची घर में आई तो उसे अकेला पाकर गलत करने का काम का प्रयास किया, लेकिन वो चिल्लाने लगी। इसके बाद उसे सबसे पहले धक्का दिया जिससे वो बेसुध हो गई।

इसके बाद उसे बोरी डालकर मोगरी से पीटा। मरा समझकर छोड़कर चला गया। बाद में देखा तो सांस चल रही थी। इसके बाद घायल अवस्था में उसे उसकी नानी के पास ले गया। फिलहाल आरोपी रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Source link