IPL Auction से एक दिन पहले गरजा खूंखार बल्लेबाज का बल्ला, शाहीन अफरीदी को बुरी तरह धो डाला

IPL Auction से एक दिन पहले गरजा खूंखार बल्लेबाज का बल्ला, शाहीन अफरीदी को बुरी तरह धो डाला


IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अब 24 घंटे से कम समय बचा है. मिनी-ऑक्शन का आयोजन मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी में किया जाएगा. उससे पहले दुनिया भर के खिलाड़ी हर मौके का फायदा उठाना चाह रहे हैं. इसी क्रम में न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टीम साइफर्ट ने धमाकेदार शतक से तहलका मचा दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में ऐसी तबाही मचाई कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी उनके सामने नहीं टिक पाए.

मोहम्मद रिजवान फेल, साइफर्ट ने दिलाई जीत

टिम साइफर्ट के शतक की मदद से मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ 14 रन से जीत दर्ज की. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 212 रन बनाए. जोश ब्राउन और टिम सेफर्ट ने पहले विकेट के लिए 3.3 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की. ब्राउन 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान (4) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (14) भी चलते बने. टीम ने 82 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से अक्षर पटेल OUT… अचानक 3 साल बाद इस ऑलराउंडर की खुली किस्मत, देख लें स्क्वॉड

साइफर्ट ने मचाई सनसनी

यहां से साइफर्ट ने गियर बदला और ब्रिसबेन हीट के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. साइफर्ट ने ओलिवर पीक के साथ चौथे विकेट के लिए 54 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. उन्होंने 56 गेंदों में 6 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली, जबकि ओलिवर पीक ने 29 गेंदों में 57 रन टीम के खाते में जोड़े. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. साइफर्ट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

ये भी पढ़ें: Explained: 18 करोड़ से ज्यादा नहीं ले पाएगा विदेशी खिलाड़ी, मिनी-ऑक्शन में BCCI का ये कैसा नियम?

अफरीदी की बेइज्जती

शाहीन अफरीदी इस मैच से बीबीएल में डेब्यू कर रहे थे. उनके लिए यह एक भूलने वाला मैच साबित हुआ. अफरीदी ने 2.4 ओवरों में 43 रन लुटा दिए. वह एक विकेट भी नहीं ले पाए. मैच में दो बीमर डालने के कारण अंपायरों ने उनसे गेंद ले लिया और वह मैच में आगे गेंद नहीं फेंक पाए. ब्रिस्बेन हीट निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 198 रन ही बना सकी.



Source link