U19 Asia Cup: सांसें रोक देने वाले मैच में श्रीलंका की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह, अफगानिस्तान का टूटा दिल

U19 Asia Cup: सांसें रोक देने वाले मैच में श्रीलंका की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह, अफगानिस्तान का टूटा दिल


U19 Asia Cup Sri Lanka vs Afghanistan: अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से जीत मिली. उसने टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. ग्रुप बी में श्रीलंका के साथ बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है. अफगानिस्तान और नेपाल की टीम बाहर हो गई है.

टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में

ग्रुप ए में भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच में जगह बना चुकी है, जबकि पाकिस्तान और यूएई के पास अंतिम टिकट हासिल करने का मौका है. आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम 49.5 ओवरों में 235 रन पर सिमट गई. इस टीम को महज 9 रन पर खालिद अहमदजई (6) के रूप में बड़ा झटका लगा.

Add Zee News as a Preferred Source


श्रीलंका की कातिलाना गेंदबाजी

यहां से फैसल ने ओस्मान शादत के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. फैसल 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उजैरउल्लाह नियाजी और कप्तान महबूब खान ने 25-25 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि नूरिस्तानी उमरजई ने 29 रन का योगदान दिया. अजीजुल्लाह मिआखिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. श्रीलंका के लिए सेठमिका सेनेविरत्ने और दुलनिथ सिगेरा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि रसिथ निमसरा और चमिका हीनातिगला ने 2-2 विकेट निकाले.

ये भी पढ़ें: IPL Auction: 35 करोड़ की बोली के लिए हो जाइए तैयार… मिनी-ऑक्शन से पहले दिग्गज के दावे ने मचाई खलबली

श्रीलंका को आखिरी ओवर में मिली जीत

इसके जवाब में श्रीलंका ने 49.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. सामंथा महावितान और विरन चामुदिथा ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवरों में 55 रन की साझेदारी की. विरन 83 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 62 रन बनाकर आउट हुए.  इसके बाद चमिका हीनातिगला ने 57 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से नूरिस्तानी उमरजई ने 3 विकेट निकाले, जबकि वहीदुल्लाह जादरान, सलाम खान अहमदजई, रूहुल्लाह अरब और उजैरुल्लाह नियाजई ने 1-1 विकेट हासिल किया.



Source link