अशोकनगर के अक्षत को LSG ने 2.20 करोड़ में खरीदा: बेस प्राइस ₹30 लाख था; पिछली नीलामी में नहीं लगी थी बोली – Ashoknagar News

अशोकनगर के अक्षत को LSG ने 2.20 करोड़ में खरीदा:  बेस प्राइस ₹30 लाख था; पिछली नीलामी में नहीं लगी थी बोली – Ashoknagar News



अशोकनगर के अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। नीलामी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अक्षत पर बोली लगाई थी, लेकिन बाद में वह पीछे हट गई।

.

बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने एमपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में 239 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहे। पिछली नीलामी में उन पर कोई बोली नहीं लगी थी।

तीन साल की उम्र में थामा था बल्ला अक्षत रघुवंशी अपने पिता केपी रघुवंशी और परिवार के साथ अशोकनगर के सेन चौराहे पर रहते हैं, जहां उनके पिता की दुकान है। अक्षत ने तीन साल की उम्र में बल्ला थाम लिया था। शुरुआत में उन्हें घर पर ही क्रिकेट खिलाया जाता था।

पांच साल की उम्र तक अक्षत गली-मोहल्ले में रबर की गेंद से चौके-छक्के लगाने लगे थे। नौ साल की उम्र में उन्होंने अंडर-14 में अशोकनगर को फाइनल जिताया। अशोकनगर में क्रिकेट की सीमित संभावनाओं के कारण उनके पिता उन्हें इंदौर ले आए, जिसके बाद अक्षत के पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।



Source link