अशोकनगर में आज 7 घंटे बिजली कटौती: विदिशा रोड फीडर बंद रहेगा, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई प्रभावित – Ashoknagar News

अशोकनगर में आज 7 घंटे बिजली कटौती:  विदिशा रोड फीडर बंद रहेगा, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई प्रभावित – Ashoknagar News



अशोकनगर में मंगलवार यानी आज 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र पर कंडक्टर की क्षमतावृद्धि और प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। यह काम केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत किया जा रहा है।

.

विदिशा रोड फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के कुछ स्थानीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

पूजा डेयरी, बोहरे कॉलोनी सहित इलाके प्रभावित

बिजली कटौती के कारण पूजा डेयरी, बोहरे कॉलोनी सहित फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है।



Source link