इंदौर के रावजी बाजार इलाके में सोमवार रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार क्रमांक MP09-BF-2917 ने पहले एक पैसेंजर ऑटो को टक्कर मारी और फिर चाय की गुमटी में जा घुसी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने यातायात की क्रेन बुलाकर कार निकलवाया और थाने पहु
.
कार की टक्कर से ऑटो पलट गई
घटना सोनकर धर्मशाला के पास घटी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार जूनी इंदौर की ओर से आई और साइड में खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। इसके बाद कार गुमटी में घुस गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर बीट के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार को उठवाकर थाने पहुंचाया। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है।