एक खेत दो फसलें! परंपरागत खेती छोड़ किसान ने नवाचार अपनाया, 6 महीने में कमाया 3 लाख रुपये

एक खेत दो फसलें! परंपरागत खेती छोड़ किसान ने नवाचार अपनाया, 6 महीने में कमाया 3 लाख रुपये


Last Updated:

New farming techniques: धनराज का कहना है कि वह चना और मक्के की फसलें लगाते है जो 6 महीने की होती है और इससे उन्हें हर साल लाखों रुपये की कमाई हो जाती है. साढ़े चार एकड़ में खेती करने वाले धनराज समय-समय पर यूट्यूब पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेते हैं और उसी के अनुसार सिंचाई करते हैं, जिससे उनका उत्पादन अच्छा होता है और अच्छी कमाई होती है।

Krishi News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान अक्सर नवाचार करते रहते हैं ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके. खड़कोद क्षेत्र के किसान धनराज ने भी एक नवाचार अपनाया है. परिवार के लोग परंपरागत केला, कपास और गन्ने की खेती करते थे, लेकिन बीए ग्रेजुएट धनराज ने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक ही जमीन पर दो तरह की फसलें लगाना शुरू कर दिया.

धनराज का कहना है कि वह चना और मक्के की फसलें लगाते है जो 6 महीने की होती है और इससे उन्हें हर साल लाखों रुपये की कमाई हो जाती है. साढ़े चार एकड़ में खेती करने वाले धनराज समय-समय पर यूट्यूब पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेते हैं और उसी के अनुसार सिंचाई करते हैं, जिससे उनका उत्पादन अच्छा होता है और अच्छी कमाई होती है।

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम से बात करते हुए धनराज ने बताया कि उनके परिवार के लोग परंपरागत खेती करते थे. बीए की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोचा कि नौकरी करने से अच्छा खेती किसानी की जाए. परिवार के सामने अपनी बात रखी और सभी राजी हो गए. पिछले 6 सालों से वह खेती कर रहे है. धनराज बताते है कि उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद खेती शुरू की और अक्सर नवाचार करते रहते है. इस बार उन्होंने चने और मक्के की फसल एक साथ लगाई है. एक ही खेत पर दो तरह की फसलें लगाकर अब वह अच्छी कमाई कर रहे है.

6 महीने में तीन लाख रुपये की कमाई
धनराज बताते है कि हर 6 महीने में इस प्रकार की फसलें लगाकर वह ₹300000 की कमाई कर लेते है. पहले परिवार केला, गन्ना और कपास की खेती करता था, लेकिन इन फसलों के भाव नहीं मिल रहे थे और यह सभी फसलें 12 महीने की होती है. इसलिए उन्होंने 6 महीने की फसलें लगाना शुरू कर दिया. समय-समय पर कृषि वैज्ञानिक और यूट्यूब की मदद से सिंचाई करते रहते है. जिससे उनका उत्पादन भी अच्छा हो रहा है.

homemadhya-pradesh

परंपरागत खेती छोड़ किसान ने नवाचार अपनाया, 6 महीने में कमाया 3 लाख रुपये



Source link