कौन हैं मंगेश यादव, जिन्हें RCB ने बेस प्राइस से 1,633% ज्यादा कीमत पर खरीदा

कौन हैं मंगेश यादव, जिन्हें RCB ने बेस प्राइस से 1,633% ज्यादा कीमत पर खरीदा


Last Updated:

Mangesh Yadav RCB IPL 2026 Contract: मंगेश यादव मंध्यप्रदेश के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2026 ऑक्शन में आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख देकर अपने साथ जोड़ा. मंगेश को उनकी बेस प्राइस से 1,633 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा. मंगेश का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. मंगेश यादव भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिनपर आरसीबी ने भरोसा जताया है.

मंगेश यादव पर आईपीएल 2026 ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश.

नई दिल्ली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पर आईपीएल 2026 ऑक्शन में आरसीबी ने पानी की तरह पैसा बहाया. मध्यप्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उसके बेस प्राइस से 1,633 प्रतिशत ज्यादा कीमत पर अपने साथ जोड़ा. मंगेश को आरसीबी ने 5.20 करोड़ में खरीदा. मंगेश आईपीएल के 19वें एडिशन में आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. मंगेश के आरसीबी की टीम से जुड़ने के बाद इस फ्रेंचाइजी की बॉलिंग अटैक में वैरायटी मिली है. मंगेश का मध्य प्रदेश टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन रहा था. उनके इस प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी की नजर उनपर गई. मंगेश की खतरनाक यॉर्कर उन्हें और खूंखार तेज गेंदबाज बनाती है. वह बहुत तेज यॉर्कर फेंकते हैं.

मंगेश यादव (Mangsh Yadav) आईपीएल 2026 ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर नीलामी में शामिल हुए थे.ऑक्शन में मंगेश पर आरसीबी ने बोली की शुरुआत की. सनराइजर्स हैदराबाद जल्द ही बीडिंग वॉर में शामिल हो गई. जिससे बोली में लगातार बढ़ोतरी हुई क्योंकि दोनों फ्रेंचाइजी एक मजबूत डिफेंसिव स्किल्स वाले लेफ्ट-आर्म सीमर की वैल्यू आंक रही थीं. बोली जल्दी ही 1 करोड़ रुपये के पार चली गई और औरसीबी और एसआरएच के बीच बोली लगने से यह बढ़ती रही. आरसीबी ने बोली को 4 करोड़ रुपये तक पहुंचाया, जिसके बाद हैदराबाद ने कुछ समय के लिए और 4.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई. यश दयाल के कवर के तौर पर एक लेफ्ट-आर्म ऑप्शन को हासिल करने के लिए उत्सुक आरसीबी रेस में बनी रही, क्योंकि कीमत 5 करोड़ रुपये के पार चली गई थी.और आखिरकार 5.20 करोड़ रुपये में आरसीबी की डील पक्की हो गई.

मंगेश यादव पर आईपीएल 2026 ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश.

मंगेश ने 23 ओवर में 14 विकेट लिए
तेज यॉर्कर फेंकने वाले लेफ्ट-आर्म पेसर 23 साल के मंगेश मध्यप्रदेश टी20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने ग्वालियर चीताज के लिए 21 ओवर में 14 विकेट लिए. उन्होंने छह मैचों में तीन बार चार-विकेट हॉल अपने नाम जिसमें तीन ओवर में 4 विकेट लेकर 18 रन देने का शानदार स्पेल भी शामिल है. एमपी टी20 लीग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मंगेश ने चल रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया. उन्होंने सुपर लीग फेज में दो गेम खेले जिसमें तीन विकेट लिए. साथ ही सिर्फ 12 गेंदों में 28 रन भी बनाए.

मंगेश इस वजह से स्काउट्स की नजर में बने रहे
मंगेश यादव स्पीड और कंट्रोल से बॉलिंग करने और मैच के आखिर में लगातार यॉर्कर फेंकने की काबिलियत दिखाने की वजह से पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्काउट्स की नजर में बने रहे. 10 अक्टूबर 2002 को जन्मे मंगेश एक ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं. वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के साथ साथ बांए हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं मंगेश यादव, जिन्हें RCB ने बेस प्राइस से 1,633% ज्यादा कीमत पर खरीदा



Source link