खरगोन में कल 4 घंटे बिजली कटौती: गणेश मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी – Khargone News

खरगोन में कल 4 घंटे बिजली कटौती:  गणेश मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी – Khargone News



खरगोन शहर में कल (बुधवार) 11 केवी गणेश मंदिर फीडर का सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह अति आवश्यक रखरखाव कार्य है। इसके चलते शहर के दक्षिणी हिस्से के 20 से अधिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान बिजली कटौती का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

सुधार कार्य से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में नवग्रह मंदिर, जिला पंचायत, मुल्लनवाड़ी, किला कंपाउंड, रामपेठ मोहल्ला, सिद्ध माता व विट्ठल मंदिर क्षेत्र, झंडा चौक, एमजी रोड, सराफा मार्केट, बाकी माता मंदिर क्षेत्र, जमीदार मोहल्ला, भावसार मोहल्ला, खसखस वाड़ी, घोकपुरा, तलाई मार्ग और ब्राह्मणपुरी शामिल हैं। फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।



Source link