Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि टीम ने इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को इतनी भारी रकम में क्यों खरीदा. पांच बार की चैंपियन टीम की मेगा नीलामी की रणनीति गलत साबित हुई, क्योंकि उन्होंने राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और विजय शंकर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया .
नई दिल्ली. देना वाला जब देने पर आता है तो वो छप्पर फांड़ कर देता है ये कहावत सबसे ज्यादा चरितार्थ होते आईपीएल में ही नजर आती है.2026 के मिनी ऑक्शन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 की नीलामी में दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च करने के पीछे का कारण बताया. कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर नाम के दो खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वे आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए. आईपीएल 2025 में लीग के इतिहास में पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रहने के बाद, सीएसके के मुख्य कोच ने अपनी नीलामी रणनीति के बारे में खुलकर बात की.
आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान ब्रेक में जियोस्टार पर बोलते हुए, फ्लेमिंग ने बताया कि टीम ने इन दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को इतनी भारी रकम में क्यों खरीदा. पांच बार की चैंपियन टीम की मेगा नीलामी की रणनीति गलत साबित हुई, क्योंकि उन्होंने राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और विजय शंकर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया .
युवा जोश की जरूरत
फ्लेमिंग ने कहा कि कार्तिक शर्मा ने हमारे साथ ट्रायल किया,हम उन्हें कुछ समय से देख रहे थे हम उन्हें स्काउट टीम को सौंप देंगे वीर,हमें जडेजा के बदले सैमसन को लेने के बाद इस तरह के कौशल वाले खिलाड़ी की जरूरत है. हमने उन्हें भविष्य के लिए एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में पहचाना है और वे उस जगह को भरने के लिए उपयुक्त हैं. आयुष म्हात्रे,देवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों को सीजन के मध्य में साइन करके उन्होंने यह साबित कर दिया. ये खिलाड़ी बहुत देर से आए, क्योंकि सीएसके को पहले ही काफी नुकसान हो चुका था और उनके पास बिखरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.
बंद करना था ‘वृद्धाश्रम’
आईपीएल 2025 के मध्य में ही सीएसके को एहसास हुआ कि उन्हें ‘वृद्धाश्रम’ की छवि से आगे बढ़कर एक उभरती हुई युवा टीम बनने की जरूरत है. सीएसके ने डेवोन कॉनवे, त्रिपाठी, शंकर, हुडा जैसे कई अनुभवी खिलाड़ियों को जाने दिया, ये सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. नतीजतन, सीएसके का मध्य क्रम शायद सभी टीमों में सबसे कमजोर था, जिसके कारण टीम को 2025 में ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्थान पर रहना पड़ा. लेकिन उन्होंने कार्तिक और वीर जैसे अनकैप्ड भारतीय सितारों पर भारी निवेश किया, जो भविष्य के लिए एक संकेत था.