छोटी हाइट और दिव्यांगता को दी मात, 18 साल की दुर्गा मंच पर बिखेरती है हुनर; 20 से ज्यादा बार हुई सम्मानित

छोटी हाइट और दिव्यांगता को दी मात, 18 साल की दुर्गा मंच पर बिखेरती है हुनर; 20 से ज्यादा बार हुई सम्मानित


Last Updated:

Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने जब उमर्दा में रहने वाली दिव्यांग दुर्गा परदेसी से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 18 वर्ष है मैं कक्षा ग्यारहवीं में सरकारी स्कूल में पढ़ती हूं और मेरे अंदर डांस करने की कलाकारी भी है मैं अपनी कलाकारी के कारण ही बुरहानपुर जिले में पहचानी जाती हूं. मेरे द्वारा डांस प्रतियोगिता में जगह-जगह पर भाग लिया जाता है मैं अभी तक 10 साल

दिव्यांग शब्द सुनते ही लोग सोच में पड़ जाते है, क्योंकि यह उन लोगों के लिए होता है जो 21 तरह से दिव्यांग होते हैं, जिनके लिए चलना-फिरना और देखना काफी मुश्किल होता है. लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के उमर्दा में रहने वाली 18 साल की दिव्यांग दुर्गा परदेसी जब मंच पर डांस करती है, तो हर कोई उनका वीडियो बनाने लगता है. उनकी कलाकारी ऐसी है कि लोग उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर डांस करती नजर आ रही है.

लोकल 18 की टीम ने जब उमर्दा में रहने वाली दिव्यांग दुर्गा परदेसी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 18 वर्ष है और वह कक्षा 11वीं में सरकारी स्कूल में पढ़ती है. दुर्गा ने बताया कि उन्हें डांस का गॉड गिफ्ट मिला है और इसी कलाकारी के कारण वह बुरहानपुर जिले में पहचानी जाती है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 10 सालों में 20 से अधिक बार डांस प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और सम्मानित हो चुकी है. जब भी दिव्यांग दिवस हो या कोई सार्वजनिक आयोजन होता है, वह वहां भाग लेती है और उनकी कला देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है.

20 से अधिक बार हुई सम्मानित
पिछले 10 वर्षों में जिला प्रशासन ने दुर्गा को 20 से अधिक बार सम्मानित किया है. दुर्गा दोनों हाथ और दोनों पैरों से दिव्यांग है, लेकिन जब वह डांस करती है तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है और अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है. आज भी लोगों ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है और इस बेटी की खूब तारीफ हो रही है.

homemadhya-pradesh

छोटी हाइट और दिव्यांगता को दी मात, 18 साल की दुर्गा मंच पर बिखेरती है हुनर



Source link