जैसे-तैसे बिका टीम इंडिया का ये गेंदबाज, भारी नुकसान के साथ खेलेगा IPL 2026

जैसे-तैसे बिका टीम इंडिया का ये गेंदबाज, भारी नुकसान के साथ खेलेगा IPL 2026


Last Updated:

Akash Deep KKR IPL 2026: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप को एक करोड़ के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है. आईपीएल 2025 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे. मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन 2026 सीजन से पहले रिलीज कर दिया.

आकाशदीप

नई दिल्ली. भारत के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलते नजर आएंगे. अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में एक करोड़ रुपये देकर फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, आगमी सीजन से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का फैसला लिया. आकाशदीप ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए की थी.

आकाशदीप का आईपीएल करियर
बात करें आकाशदीप के आईपीएल करियर की तो उन्होंने अभी तक सिर्फ 14 ही मुकाबले खेले हैं. 2022 में डेब्यू करने के बाद से वह लगातार तीन सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेले. आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था, जिसके बाद उन्हें अगले दो सीजन में भी यही रकम मिली, जिसके बाद पिछले सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए. आकाशदीप ने आईपीएल में कुल 10 विकेट चटकाए हैं.

आईपीएल 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?
पिछले सीजन में आकाशदीप के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम के लिए कुल 6 मैच खेले, लेकिन लय में नजर नहीं आए. इस दौरान वह सिर्फ ही विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनका इस सीजन में बेस्ट प्रदर्शन 55 रन देकर 2 विकेट लेना रहा. 12.05 की इकॉनमी के साथ उन्होंने आईपीएल 2025 में गेंदबाजी की. शायद यही वजह थी कि उन्हें LSG ने रिलीज करने का फैसला लिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

जैसे-तैसे बिका टीम इंडिया का ये गेंदबाज, भारी नुकसान के साथ खेलेगा IPL 2026



Source link